फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Congress leader Venkat Balmoor, who celebrated CM KCR's birthday using a donkey, arrested for donkey theft

नेता जी गिरफ्तार: गधे पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाकर कांग्रेस नेता ने मनाया था उनका जन्मदिन, अब खुद गधा चोरी के आरोप में फंसे

Sat, 19 Feb 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Feb 2022 09:21 AM IST
सार

17 फरवरी को तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) प्रमुख व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन था। पूरे प्रदेश में गधे के सामने केक काटकर केसीआर का जन्मदिन मनाने की योजना थी।

विज्ञापन
Telangana Congress leader Venkat Balmoor, who celebrated CM KCR's birthday using a donkey, arrested for donkey theft
कांग्रेस नेता गधा चोरी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गधे के सामने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन मनाने वाले कांग्रेस नेता व नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वेंकट बालमूर को गिरफ्तार किया गया है। उन पर गधा चोरी का आरोप है। पुलिस ने उन्हें गुरुवार रात हुजूराबाद शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई टीआरएस नेताओं की शिकायत के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन


गधे के सामने जन्मदिन मनाने की थी प्लानिंग 
17 फरवरी को तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) प्रमुख व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जन्मदिन था। उनके जन्मदिन को मनाने के लिए विपक्षी पार्टी कांग्रेस की ओर से अनोखी तैयारी की गई थी। पूरे प्रदेश में गधे के सामने केक काटकर केसीआर का जन्मदिन मनाने की योजना थी। 
विज्ञापन


गधे के चेहरे पर लगाई थी केसीआर की तस्वीर
योजना के तहत कांग्रेस नेता वेंकट बालमूर ने गधे के सामने केसीआर का जन्मदिन मनाया। उन्होंने गधे के चेहरे पर तेलंगाना के सीएम की फोटो रखकर केक काटा। इसके बाद टीआरएस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद वेंकट बालमूर को गधे की चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बालमूर ने केसीआर के जन्मदिन पर गधे की तस्वीर के साथ उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि, किसानों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने के लिए। झूठे वादों, फर्जी प्रचार के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed