फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Congress CM Revanth Reddy six Guarantees Praja Palana Application Form Launch

Telangana: CM रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री का छह गारंटियों पर जोर; प्रजा पालन एप्लीकेशन फॉर्म लॉन्च किया

Wed, 27 Dec 2023 03:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 27 Dec 2023 03:17 PM IST
सार

तेलंगाना में मुख्यमंत्री ने प्रजा पालन एप्लीकेशन फॉर्म लॉन्च किया है। चुनावी घोषणा पत्र में शामिल छह गारंटी को लागू करने के लिए इसकी शुरुआत हुई है। इसकी मदद से महिलाओं, किसानों और गरीबों के साथ-साथ युवाओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Telangana Congress CM Revanth Reddy six Guarantees Praja Palana Application Form Launch
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में पहली बार सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी ने छह गारंटी लागू करने का एलान किया है। चुनावी वादे को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने  प्रजा पालन एप्लीकेशन फॉर्म लॉन्च कर दिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी नीति में जनता सबसे पहले आती है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों के पास जाना चाहिए।
विज्ञापन


तेलंगाना में सरकार का अभय हस्तम
बुधवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री भट्टी विकारमार्क ने कांग्रेस की छह गारंटियों को लागू करने के लिए प्रजा पालन एप्लीकेशन फॉर्म लॉन्च किया। समारोह के दौरान सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, 'कांग्रेस तेलंगाना के लोगों को अभय हस्तम यानी छह गारंटी दे रही है।
विज्ञापन


20 हजार से अधिक आवेदन, जमीन से जुड़ा है अधिकांश लोगों का मामला
उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश के गांवों, नगरपालिका वार्डों और जिलों में प्रजा पालन आयोजित करेगी। हमारा मकसद सभी लोगों की सहायता करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रजा भवन में 20,000 से अधिक आवेदन पत्र दिए गए थे। ज्यादातर लोगों के मुद्दे भूमि से जुड़े हैं। इसलिए सरकार ने लोगों के बीच जाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, लोगों को सरकार के पास आना पड़े, ऐसे हालात ठीक नहीं। अब सरकार को जनता के बीच जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है कांग्रेस की छह गारंटी?
कांग्रेस ने महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया। साथ ही 500 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर भी मिलेगा। राज्य सरकार की बसों में (TSRTC) की बसों में यात्रा के लिए महिलाओं से किराया नहीं वसूला जाएगा। चुनावी घोषणा पत्र में इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने पांच और गारंटी देने का वादा किया।
  1. किसानों के लिए रायथु भरोसा
  2. गरीबों को आवास के लिए इंदिराअम्मा
  3. बिजली बिल सब्सिडी के लिए गृह ज्योति स्कीम
  4. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए युवा विकासम
  5. स्वास्थ्य बीमा के लिए चेयुथा योजना; मरीजों और वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक मदद
तेलंगाना में पहली बार कांग्रेसी मुख्यमंत्री; किस दल के पास कितना जनाधार?
गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी पहली बार स्पष्ट बहुमत हासिल करने में सफल रही। 119 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 64 सीटें हासिल की। विपक्षी दल बन चुकी बीआरएस को केवल 39 सीटें मिलीं। भाजपा को आठ सीट, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को सात सीटें मिलीं। राज्य गठन के बाद पहली बार इस राज्य में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री बना है। बीते 10 साल तक पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सरकार चलाई। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुखिया सीएम केसी राव को सत्ता से उखाड़ फेंकने वाली कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद छह गारंटियां दी हैं। उन्हें लागू करने के लिए प्रजा पालन एप्लीकेशन फॉर्म लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed