{"_id":"58ef963c4f1c1bc342cf6a4b","slug":"telangana-cm-k-to-work-as-coolie-for-2-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दो दिन के लिए बनेंगे कुली ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दो दिन के लिए बनेंगे कुली
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Fri, 14 Apr 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दो दिन के लिए कुली बनेंगे। इस दौरान वह फंड भी इकठ्ठा करेंगे। राज्य में केसीआर के नाम से पहचाने जाने वाले राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) मंत्री विधायक और कार्यकर्ता भी फंड इकठ्ठा करने के लिए दो-दो दिन के लिए कुली बनेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान फंड के जरिए इक्ठ्ठा होने वाली दिहाड़ी का इस्तेमाल टीआरएस के वार्षिक सम्मेलन के आयोजन में किया जाएगा। बता दें कि यह सम्मेलन 21 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। वारंगल में खुद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस पहल को 'गुलाबी कुली दिनालु' का नाम दिया है। राव ने यह भी बताया कि पार्टी के सदस्यों की संख्या 75 लाख हो गई है जबकि 2014 में यह 52 लाख थी। उन्होंने बताया कि पार्टी को सदस्यता राशि के रूप में 35 करोड़ एकत्रित हुए हैं जो की पार्टी के अकाउंट में ट्रांसफर हो रहे हैं।
विज्ञापन