{"_id":"58dde6f94f1c1b0b0563e486","slug":"hyderabad-becomes-first-city-to-have-1-gbps-internet-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":" हैदराबाद बना 1 Gbps इंटरनेट स्पीड वाला पहला शहर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
हैदराबाद बना 1 Gbps इंटरनेट स्पीड वाला पहला शहर
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पर्ल ऑफ सिटी' हैदराबाद अब 'गीगा सिटी' भी बन गया है। ऐसे समय में अब भारत की औसत इंटरनेट स्पीड 2.5 Mbps हो गई है। बंगलुरू की इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर एसीटी फाइबरनेट ने गुरुवार को हैदराबाद में 1 Gbps ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
हैदराबाद में ये सर्विस लॉन्च करने के लिए कंपनी करीब 1 सालों से लगी हुई थी और इसके लिए उसने करीब 100 करोड़ का निवेश किया है। हैदराबाद में 1 जीबी प्लान के लिए 5,999 रुपयों का भुगतान करना होगा। इस सर्विस को तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर केटी रामा राव ने लॉन्च किया है।
विज्ञापन
लॉन्चिंग के मौके पर राव ने कहा कि जनता को हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से जोड़ने का मेरा सपना है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह उत्पाद तेलंगाना को तकनीकी और डिजिटल रूप से विकसित हब बनाने के मेरे सपने को पूरा करने में मदद करेगा । उन्होंने कहा कि सचिवालय और विधानसभा जैसे प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों को इस हाई स्पीड कनेक्टिविटी से अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
एसीटी फाइबरनेट के सीईओ बाला मल्लादी ने कहा हमने हैदराबाद को अपनी सर्विस के लिए सबसे पहले चुना क्योंकि यहां बेस्ट टेक्नोलॉजी ब्रांड, शैक्षिक संस्थान और जीवंत अर्थव्यवस्था है। हमें ये विश्वास है कि ये उत्पाद इंटरनेट उपयोग को और बेहतर बनाएगा इसके साथ ही इंटरनेट के माध्यम से 2018 तक अपने 23 मिलियन निवासियों को जोड़ने के तेलंगाना सरकार के लक्ष्य को भी पूरा करेगा।
उन्होंने आगे बताया कि दुनिया के केवल चार देश बड़े पैमाने पर जीबीपीएस की सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। जिसमें नार्थ कोरिया का सिओल, हॉगकांग, सिंगापुर और अमेरिका के कुछ शहर शामिल हैं।