सियासत: तेलंगाना के सीएम का दावा- गुजरात के CM बनने से पहले पिछड़े वर्ग में नहीं थे मोदी; भाजपा ने किया पलटवार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जन्म से पिछड़े वर्ग से नहीं थे, बल्कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी जाति को ओबीसी में शामिल किया गया। इस बयान पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मण ने पलटवार करते हुए इसे झूठ बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े वर्ग से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने उस जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बयान में क्या कहा
रेड्डी ने कहा, मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। मोदी कहते हैं कि वह पिछड़े वर्ग से हैं। मोदी पिछड़े वर्ग से नहीं हैं। वह कानूनी तौर पर पिछड़े वर्ग में परिवर्तित हुए हैं। 2001 में (गुजरात के) मुख्यमंत्री बनने से पहले उनकी जाति गुजरात राज्य में उच्च वर्ग में थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने उस जाति को पिछड़ा वर्ग में मिला दिया। नरेंद्र मोदी पिछड़ा वर्ग में पैदा नहीं हुए थे। वह जन्म से ही उच्च जाति में थे। उनका प्रमाण पत्र पिछड़ा वर्ग का है, लेकिन उनकी मानसिकता पिछड़ा वर्ग विरोधी है।
राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण ने किया पलटवार
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की जाति पर रेड्डी के बयान को लेकर राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेड्डी का पीएम मोदी की जाति को लेकर दिया गया बयान पूरी तरह से झूठ है। मुख्यमंत्री बनने से पहले मोदी की जाति को 1994 में गुजरात सरकार की ओबीसी सूची में शामिल किया गया था और इसे 2000 से पहले केंद्र सरकार की सूची में डाल दिया गया था।
ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे रेड्डी: लक्ष्मण
भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण ने कहा, रेवंत रेड्डी ने यह बयान इसलिए दिया है ताकि लोग उनके खिलाफ भड़की हुई नाराजगी से ध्यान हटा सकें, क्योंकि उन्होंने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.