{"_id":"630113474240e326f7093b86","slug":"telangana-chief-minister-k-chandrasekhar-rao-attacks-nda-govt-over-telangana-share-of-krishna-river-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: कृष्णा नदी के पानी को लेकर KCR का केंद्र पर हमला, मुनुगोड़े उपचुनाव के लिए TRS और CPI आए साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: कृष्णा नदी के पानी को लेकर KCR का केंद्र पर हमला, मुनुगोड़े उपचुनाव के लिए TRS और CPI आए साथ
Sat, 20 Aug 2022 10:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:31 PM IST
सार
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े में टीआरएस द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र पर तमाम आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने तेलंगाना के गठन के आठ साल बाद भी कृष्णा नदी के पानी में राज्य के हिस्से पर फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
केसीआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीआरएस पार्टी के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को केंद्र की राजग सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर कृष्णा नदी के पानी में राज्य के हिस्से का फैसला नहीं करने सहित कई जनविरोधी कदम उठाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ भविष्य में वाम दलों के साथ काम करने की बात भी कही। कथित नफरत की राजनीति, क्रोनी कैपिटलिज्म, दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने को लेकर भी बीजेपी और एनडीए सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
केंद्र पर केसीआर ने बोला हमला
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े में टीआरएस द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र पर ये तमाम आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने तेलंगाना के गठन के आठ साल बाद भी कृष्णा नदी के पानी में राज्य के हिस्से पर फैसला नहीं किया है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बारे में स्थिति साफ करनी चाहिए। केसीआर ने कहा कि गृहमंत्री को बताना चाहिए कि केंद्र ने इस मामले में अब तक फैसला क्यों नहीं किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मुनुगोड़े अपनी सबा में बताएं कि कृष्णा नदी के पानी को लेकर केंद्र सरकार की क्या नीति है।
विज्ञापन
आयोजित जनसभा में भाकपा ने इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में टीआरएस को समर्थन देने की घोषणा की। भाकपा तेलंगाना इकाई के सहायक सचिव पल्ला वेंकट रेड्डी ने टीआरएस की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में टीआरएस का समर्थन करने की घोषणा की।
विज्ञापन
टीआरएस के साथ आई भाकपा
टीआरएस को समर्थन देने के भाकपा के फैसले के बारे में राव ने कहा कि पार्टी और वाम दलों को भविष्य में साथ मिलकर काम करना चाहिए। केसीआर ने कहा कि 'आपने कुछ मुद्दे बताए हैं। समस्याओं का समाधान किया जाना है। यह होगा। यह लड़ाई एक दिन में खत्म नहीं होने वाली है। मुनुगोड़े से दिल्ली तक, हमारी एकता जारी रहनी चाहिए।'
केसीआर ने कहा सभी प्रगतिशील ताकतों को एकजुट करके हमारी लड़ाई जारी रहनी चाहिए। यह केवल मुनुगोड़े उपचुनाव तक ही सीमित नहीं है। मैं आशा करता हूं कि सीपीआई, सीपीआई-एम, टीआरएस और अन्य ताकतें जो सक्रिय हैं भविष्य में भी साथ काम करें।
'बीजेपी को वोट देने का मतलब पंपसेट पर मीटर लगाना'
इस दौरान उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि हवाई अड्डों, रेलों, बैंकों, सड़कों आदि को बेचने की कोशिश के बाद अब सरकार ने पंपसेटों के लिए मीटर लगाने की साजिश रची है। इससे किसानों पर बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसानों ने कृषि पंपसेटों पर मीटर लगाने से इनकार कर दिया है। बीजेपी को वोट ना देने की अपील करते हुए केसीआर ने कहा कि बीजेपी को वोट देने का मतलब पंपसेट पर मीटर लगाना है।
मुनुगोड़े में कल मौजूद रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह
गौरतलब है कि मुनुगोड़े के मौजूदा कांग्रेस विधायक के राजगोपाल रेड्डी ने हाल ही में पार्टी और अपना पद छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि केवल भाजपा ही तेलंगाना में टीआरएस के "पारिवारिक शासन" को समाप्त कर सकती है। उनके इस्तीफे के कारण अब मुनुगोड़े में उपचुनाव होगा, हालांकि अभी इसके कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। अब राजगोपाल रेड्डी रविवार को भाजपा में शामिल होंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थिति रहेंगे। वहीं, संभावना है कि राजगोपाल रेड्डी अब भाजपा के टिकट पर मुनुगोड़े से फिर से चुनाव लड़ेंगे।