फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana car driver break traffic rules 127 times in one year, know what is the total amout of fine

तेलंगाना के युवक ने 1 साल में 127 बार तोड़ा ट्रैफिक नियम ,कुल जुर्माना 1.8 लाख रुपए

Tue, 27 Mar 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
telangana car driver break traffic rules 127 times in one year, know what is the total amout of fine

तेलंगाना के कार चालक के इस अनूठे केस में पुलिस भी हैरान है कि कोई व्यक्ति इतने समय तक ट्रैफिक नियम तोड़ते रहने के बाद भी लगातार कैसे बचता रहा। सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की होंडा जैज कार राज्य हाईवे और अन्य कई सड़कों पर बार-बार तय रफ्तार से तेज गुजरती दिखाई दे रही है। हर बार व्यक्ति का ई-चालान उसके घर पहुंचा, लेकिन एक बार भी चालान भरा नहीं। 

विज्ञापन


इस कार चालक ने 1 साल में 127 बार ट्रैफिक नियम तोड़े। हर बार उस पर 1435 रुपए का जुर्माना लगाया गया। अब साल भर में उसके जुर्माने की राशि 1.83 लाख रुपए तक पहुंच गई है। तेलंगाना स्टेट ई-चालान पोर्टल के मुताबिक- '4 अप्रैल 2017 से 10 मार्च 2018 के बीच तेलंगाना के आउटर रिंग रोड (ओआरआर), नारसिंगी, हर्षागुडा और हिमायत सागर क्षेत्रों में ये कार तय से ज्यादा रफ्तार में गुजरती दिखी। 
विज्ञापन


इस दौरान कार कुल 127 बार ओवरस्पीडिंग करती हुई पाई गई। ओआरआर पर स्पीड लिमिट पहले 120 किमी प्रतिघंटा थी। पर इस रफ्तार में भी कई हादसे होने लगे। इसके बाद कुछ समय पहले स्पीड लिमिट घटाकर 100 किमी कर दी गई। सायबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए 6 मोबाइल पेट्रोल टीम बनाई है और 5 स्पीड गन्स भी लगा रखी हैं। इसके बाद भी इस तरह के मामले आते हैं, तो सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि अब ये गाड़ी जहां दिखेगी, वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीवी रंगा रेड्डी बताते हैं कि- alt147 ने जितनी बार भी ट्रैफिक नियम तोड़ा, हर बार हमने गाड़ी मालिक को ई-चालान भेजा और रजिस्टर्ड फोन नंबर पर मैसेज भी किया। पर उसकी तरफ से एक बार भी रिप्लाई नहीं आया। अब हमने सभी टोलगेट्स और सभी मुख्य चौराहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी चालक अपने सारे चालान की राशि चुकाए।'

 
रोड सेफ्टी विशेषज्ञ विनोद कुमार कहते हैं- 'किसी एक व्यक्ति के 1 साल में 127 चालान कटना बहुत बड़ी बात है। इस तरह की हरकत मुख्य तौर पर वो लोग करते हैं जो वाहन मालिक नहीं बल्कि चालक हैं। बस, ऑटो रिक्शा और कैब पर भी इस तरह की नकेल कसने की जरूरत है। ये उन कंपनियों के लिए भी खतरे की घंटी है, जो बिना सोचे-समझे किसी भी कम प्रशिक्षित व्यक्ति को ड्राइवर रख लेती हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed