फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Telangana Budget: Six guarantees' funds unspecified, no clarity on crop loss, says Bandi Sanjay

तेलंगाना बजट: कांग्रेस सरकार पर बरसी BJP, कहा- छह गारंटी के फंड की जानकारी नहीं; किसानों के मुद्दे पर भी सवाल

Thu, 25 Jul 2024 08:42 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 25 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने छह गारंटी के लिए तय की गई धनराशि की जानकारी दिए बिना बजट पेश किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, बजट में यह भी नहीं बताया गया कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कैसे करनी है।

विज्ञापन
Telangana Budget: Six guarantees' funds unspecified, no clarity on crop loss, says Bandi Sanjay
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर बजट को लेकर निशाना साधा है। आपको बता दें कि बंदी संजय कुमार इससे पहले तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।  उन्होंने तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने छह गारंटी के लिए तय की गई धनराशि की जानकारी दिए बिना बजट पेश किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘बजट में यह भी नहीं बताया गया कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कैसे करनी है।’  

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश
आपको बता दें कि गुरुवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमर्क ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि कुल राजस्व व्यय 2.21 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 33,487 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। उधर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट में कहा कि यह बजट छह गारंटियों को लागू करने क लिए प्रमाणिक दस्तावेज है। 
विज्ञापन


बजट में राज्य की जनता को धोखा- भाजपा
इस बीच केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने आरोप लगाया है कि बजट में राज्य की जनता को धोखा दिया गया। उन्होंने कहा, ‘यह बजट उन चीजों की तरफ इशारा कर रहा, जो अस्तित्व में हैं ही नहीं। यह बजट कांग्रेस की छह गारंटियों के लिए धनराशि आवंटित करने के बारे में विस्तृत रूप से विवरण नहीं देता।’ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि इस बजट से यह भी साफ नहीं हो पाया कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी। उन्होंने कहा कि बजट से यह भी स्पष्ट नहीं होता कि किसानों को दिवालिया सूची से कैसे बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने इन मुद्दों पर भी राज्य सरकार को घेरा
बंदी संजय कुमार ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि  'रायथु भरोसा' योजना के तहत धान के लिए एमएसपी पर 500 रुपये का बोनस इस वर्ष लागू किया जाएगा या नहीं? बजट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में इस बात का भी जिक्र नहीं है कि फसल नुकसान मुआवजा इस वर्ष लागू होगा या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में सिर्फ रमजान के लिए 33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए सवाल पूछा कि आखिर हिंदू त्योहारों के लिए धनराशि आवंटित क्यों नहीं की जाती। केंद्रीय मंत्री ने रोजगार को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई थी तो 31 हजार सरकारी पदों को भरने का दावा किया गया था। भाजपा नेता के अनुसार राज्य में सिर्फ 12 हजार पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed