{"_id":"63edf0115a6182b32006f9a8","slug":"telangana-brick-klin-owner-booked-for-sexually-abusing-minor-girls-from-odisha-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: चार ईंट भट्टा मालिकों पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप, मुख्य सचिव की शिकायत पर हुआ एक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: चार ईंट भट्टा मालिकों पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप, मुख्य सचिव की शिकायत पर हुआ एक्शन
Thu, 16 Feb 2023 02:31 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:31 PM IST
सार
ओडिशा के इन मजदूरों ने ओडिशा के मुख्य सचिव से शिकायत कर ईंट भट्टा मालिक पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद ओडिसा के मुख्य सचिव ने तेलंगाना के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
labour new
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के चार ईंट भट्टा मालिकों के खिलाफ नाबालिगों के यौन शोषण के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि ईंट भट्टा मालिकों ने पहले ओडिशा के लोगों को गैरकानूनी तरीके से ईंट बनाने के काम में लगाया और फिर बच्चियों के साथ यौन शोषण भी किया। घटना तेलंगाना जिले के सांगररेड्डी जिले की है। खबर के अनुसार, 72 लोगों का एक समूह करीब पांच माह पहले सांगररेड्डी जिले के नारायणखेड़ मंडल के एक ईंट भट्टे पर काम करने के लिए आया था।
विज्ञापन
हाल ही में ओडिशा के इन मजदूरों ने ओडिशा के मुख्य सचिव से शिकायत कर ईंट भट्टा मालिक पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद ओडिसा के मुख्य सचिव ने तेलंगाना के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद तेलंगाना के श्रम विभाग, महिला विकास विभाग और बाल कल्याण विभाग की टीमों ने ईंट भट्टे पर छापेमारी की। यहां इन टीमों को ईंट भट्टे पर सात नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न की जानकारी हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद ईंट भट्टा मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ईंट भट्टे के चार मालिकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ईंट भट्टा मालिकों ने गैरकानूनी तरीके से मजदूरों को अपने पास बंधक बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने पीड़ित बच्चों को मुक्त कराया है और पीड़ित परिवारों को वापस ओडिशा भेजने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन