फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: BJP worker died due to state ministers harassment, Amit Shah talks to family members

तेलंगाना : मंत्री की प्रताड़ना से दुखी भाजपा कार्यकर्ता ने की खुदकुशी, अमित शाह ने की परिजनों से बात

Wed, 20 Apr 2022 12:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, खम्माम
एएनआई, खम्माम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ता साई गणेश ने बीते दिनों खुदकुशी कर ली थी। इसकी वजह राज्य के एक मंत्री द्वारा उन्हें दी गई प्रताड़ना को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Telangana: BJP worker died due to state ministers harassment,  Amit Shah talks to family members
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के एक मंत्री व पुलिस की कथित प्रताड़ना से दुखी होकर राज्य के खम्माम जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से चर्चा कर शोक जताया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन

तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ता साई गणेश ने बीते दिनों खुदकुशी कर ली थी। इसकी वजह राज्य के एक मंत्री द्वारा उन्हें दी गई प्रताड़ना को बताया जा रहा है। तेलंगाना की भाजपा कोर कमेटी के सदस्य व तमिलनाडु के सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ दिवंगत गणेश के घर जाकर उन्हें वित्तीय सहायता मुहैया कराई। रेड्डी ने गणेश के परिजनों से केंद्रीय गृह मंत्री शाह से फोन पर बात भी कराई। 
विज्ञापन

शाह ने तेलंगाना के भाजपा नेताओं को निर्देश दिया कि वे दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों की मदद करें और जरूरत पड़ने पर मामला हाईकोर्ट लेकर जाएं। शाह ने कार्यकर्ता के परिजनों से कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं और परिजनों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड्डी ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता की मौत राज्य के परिवहन मंत्री अजय कुमार पुववाड़ा की प्रताड़ना के कारण हुई है। पुववाड़ा के अत्याचारों के कारण गणेश ने आत्महत्या कर ली। रेड्डी के साथ गणेश के घर गए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सुसाइड नोट में गणेश ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि टीआरएस के मंत्री पुववाड़ा उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि पुलिस ने इस मुद्दे पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। भाजपा नेताओं ने राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

गणेश की खुदकुशी से खम्माम में तनाव बढ़ गया। गणेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उसने दावा किया था कि पुलिस की यातना को सहन करने में असमर्थ होने व आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने के कारण जहर खा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed