फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP president Sanjay said Will demolish domes of new Telangana Secretariat if elected to power

Telangana: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय ने कहा- सत्ता में आने पर नए तेलंगाना सचिवालय के गुंबदों को गिरा देंगे

Sat, 11 Feb 2023 12:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Feb 2023 12:52 AM IST
सार

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) नीत सरकार द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर सचिवालय भवन का उद्घाटन 14 अप्रैल को आंबेडकर की जयंती पर किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Telangana BJP president Sanjay said Will demolish domes of new Telangana Secretariat if elected to power
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य के नए सचिवालय भवन के गुंबदों को गिरा देगी और देश के साथ तेलंगाना की संस्कृति को दर्शाने के लिए इसमें बदलाव करेगी। ‘जनम गोसा-भाजपा भरोसा’ (जनता की पीड़ा-भाजपा का आश्वासन) अभियान के तहत यहां ओल्ड बोवेनपल्ली में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा 17 फरवरी को उनके जन्मदिन पर नए सचिवालय का उद्घाटन करने पर नाखुशी जताई।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नीत सरकार द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर सचिवालय भवन का उद्घाटन 14 अप्रैल को आंबेडकर की जयंती पर किया जाना चाहिए। करीमनगर लोकसभा से सांसद ने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार ने सचिवालय के निर्माण पर खर्च का अनुमान 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1,500 करोड़ रुपये से वह ताजमहल जैसा सचिवालय बना रहे हैं। अगर एक बार भाजपा की सरकार बन जाती है तो हम निश्चित रूप से उन गुंबदों को गिरा देंगे। हम सचिवालय को इस तरह से बदलेंगे कि यह तेलंगाना और भारतीय संस्कृति को दर्शाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कथित टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नए सचिवालय को ताजमहल की तरह भव्य रूप से बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राव ओवैसी को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और ताजमहल वास्तव में एक 'समाधि' है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय-सह-आधिकारिक निवास प्रगति भवन को 'प्रजा दरबार' में परिवर्तित किया जाएगा।

यह आरोप लगाते हुए कि एआईएमआईएम अल्पसंख्यकों के कल्याण के प्रति गंभीर नहीं है, उन्होंने पूछा कि हैदराबाद के पुराने शहर के युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिल रही है। भाजपा नेता ने दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने, बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने और 'दलित बंधु' योजना के कथित खराब कार्यान्वयन जैसे अन्य चुनावी वादों को लागू नहीं करने के लिए सत्तारूढ़ बीआरएस की आलोचना की।


कुमार ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो वह गरीबों को मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य मुहैया कराएगी। इस बीच, सत्ताधारी बीआरएस ने कुमार की इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। कुमार की टिप्पणी का स्पष्ट संदर्भ देते हुए तेलंगाना नगरपालिका प्रशासन मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि विपक्षी दल ने गुंबदों को गिराने की बात की है क्योंकि उनके पास रचनात्मक दृष्टिकोण का अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed