फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP leader son goes missing in Britain police told that they found his bag in beach

ब्रिटेन में गायब हुआ भाजपा नेता का बेटा, पुलिस को बीच पर मिला बैग

Tue, 27 Aug 2019 11:10 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 27 Aug 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Telangana BJP leader son goes missing in Britain police told that they found his bag in beach
सापता छात्र उज्जवल सहर्ष - फोटो : Facebook

तेलंगाना के एक भाजपा नेता का 23 साल का बेटा ब्रिटेन में गायब हो गया है। वह यूके में एमएस की पढ़ाई कर रहा था। उसके गायब होने की पुष्टि सोमवार को खुद उसके पिता ने की। छात्र का नाम उज्जवल श्रीहर्ष है। वह पिछले साल मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमएस की पढ़ाई करने के लिए लंदन गए थे।

विज्ञापन


तेलंगाना के खम्मम से ताल्लुक रखने वाले उज्जवल ने आखिरी बार अपनी मां से 21 अगस्त को बाद की थी। उसके पिता भाजपा की खम्मम जिला इकाई के अध्यक्ष हैं। अगले दिन जब परिवारवालों ने उन्हें फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। पिता ने बताया, 'वह रोज फोन किया करता था।' 
विज्ञापन


लंदन पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें बताया कि उनका बेटा खो गया है। पुलिस ने बताया कि श्रीहर्ष का बैग एक बीच (समुद्र तट) पर मिला है। दुखी पिता ने कहा कि वह एक एक मेधावी छात्र था जिसने हैदराबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जवल ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की थी। प्रताप ने बताया कि श्रीहर्ष एक वैज्ञानिक बनना चाहते थे और हाल ही में वह एक परियोजना कार्य के लिए जापान गए थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने परिवार को इस मामले में पूरी मदद करने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed