{"_id":"6358c8bb7227371f4572e8c3","slug":"telangana-bjp-leader-and-former-rajya-sabha-mp-anand-bhaskar-rapolu-resigns-from-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना में भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना में भाजपा को बड़ा झटका, भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर ने छोड़ी पार्टी
Wed, 26 Oct 2022 11:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:22 AM IST
सार
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, पिछले चार वर्षो से लगातार मुझे अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय भूमिका में मुझे नजरअंदाज किया गया और कम आंका गया। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
वे सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो गए। टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री केटी रामाराव ने उनका पार्टी में स्वागत किया। भास्कर के इस्तीफे से पहले विधान परिषद के पूर्व सभापति स्वामी गौड़ और एक अन्य नेता श्रवण दासोजू भाजपा छोड़कर टीआरएस का दामन थाम चुके हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर 2019 में भाजपा की सदस्यता ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता की पत्नी की अर्जी खारिज
एहतियाती हिरासत अधिनियम से संबद्ध एक सलाहकार बोर्ड ने भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह की हिरासत को रद्द करने की उनकी पत्नी टी. उषा बाई की अर्जी खारिज कर दी है। तेलंगाना सरकार द्वारा गठित बोर्ड ने कहा कि हिरासत आदेश को दरकिनार करने या खारिज करने के वैध आधार नहीं हैं, इसलिए यह अर्जी खारिज की जाती है। यहां घोषमहल के विधायक राजा सिंह को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहले पैगंबर मोहम्मद के विरूद्ध कथित रूप से टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।