फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP Chief Bandi Sanjay says if his son has done wrong then police should take action on viral video

Telangana: 'अगर कुछ गलत किया हो तो एक्शन ले पुलिस', बेटे के मारपीट के वीडियो पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Thu, 19 Jan 2023 11:05 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Jan 2023 11:05 AM IST
सार

बांदी संजय ने पहले कहा था कि राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि मामले पर पूरी राजनीति मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के इशारे पर हो रही है है। 

विज्ञापन
Telangana BJP Chief Bandi Sanjay says if his son has done wrong then police should take action on viral video
बांदी संजय कुमार - फोटो : Twitter

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छात्र की पिटाई के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बांदी संजय के बेटे भागीरथ साई का नाम सामने आने के बाद मामले में राजनीति बढ़ गई है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। अब इसे लेकर बांदी संजय ने सख्त लहजा इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनका बेटा दोषी है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त एक्शन ले।
विज्ञापन


तेलंगाना भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बांदी संजय ने कहा है कि उनके बेटे ने पुलिस के सामने खुद ही सरेंडर कर दिया। अगर उसने कुछ भी गलत किया है तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले संजय ने कहा था कि राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि मामले पर पूरी राजनीति मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के इशारे पर हो रही है है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र लड़ते हैं और बाद में समझौता कर लेते हैं लेकिन बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। संजय कुमार ने आरोप लगाया कि सीएम चंद्रशेखर राव के कहने पर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से बेटे के बचाव में एक वीडियो भी शेयर किया गया था। इसमें पीड़ित युवक श्रीराम यह बात स्वीकार कर रहा है कि उसने लड़की से बदतमीजी की, जिसके चलते उसकी पिटाई हुई। श्रीराम ने लड़की को आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजा था।  जिस पर लड़की की बहन ने अपनी क्लास में पढ़ने वाले भगीरथ से इसकी शिकायत की थी। श्रीराम का ये भी कहना है कि यह मामला दो माह पुराना है और अब दोनों के बीच समझौता भी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed