{"_id":"61d213d6ff606a449a47d7aa","slug":"telangana-bjp-chief-bandi-sanjay-kumar-planning-to-stage-protest-taken-in-police-custody-for-violating-corona-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: 14 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजे गए भाजपा अध्यक्ष, हैदराबाद में नड्डा ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: 14 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजे गए भाजपा अध्यक्ष, हैदराबाद में नड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
Tue, 04 Jan 2022 08:26 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:26 PM IST
सार
संजय कुमार ने राज्य सरकार के आदेश संख्या 317 के खिलाफ रविवार को रात नौ बजे से सोमवार सुबह पांच बजे के बीच कस्बे में अपने कार्यालय में जागरण करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
हैदराबाद में जेपी नड्डा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बी संजय कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सिकंदराबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने राज्य की सरकार पर निशाना साथा और इसे देश की सबसे अलोकतांत्रिक सरकार बताया।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा, मैं कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर गया था। तेलंगाना सरकार सबसे अधिक अलोकतांत्रिक सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दो दिनों में जो हुआ है वह लोकतंत्र की हत्या है। यहां जो हो रहा है वह निरंकुशता का एक प्रकार है।
विज्ञापन
बता दें कि तेलंगाना भाजपा प्रमुख बी संजय कुमार को पुलिस ने कोविड को लेकर राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कोरोना के बावजूद विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। वह करीमनगर के सांसद हैं। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के खिलाफ थी विरोध की योजना
संजय कुमार ने राज्य सरकार के आदेश संख्या 317 के खिलाफ रविवार को रात 9 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे के बीच कस्बे में अपने कार्यालय में जागरण करने की योजना बनाई थी।जो नौकरियों के आवंटन में एक क्षेत्रीय प्रणाली शुरू करने से संबंधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकारी आदेश शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों के तबादले के संबंध में उनके हितों को नुकसान पहुंचाती है।
पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति के लिए कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं था और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों के खिलाफ था।
संजय ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
बी संजय कुमार ने कहा कि विरोध को कोविड के मानदंडों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाना था। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ टीआरएस नेताओं के लिए कोविड मानदंड क्यों लागू नहीं किए गए। तेलंगाना भाजपा प्रमुख बी संजय कुमार को रात में पुलिस हिरासत में ले लिया था।