{"_id":"626cb15929f7ac66554783d8","slug":"telangana-balcony-collapsed-in-hyderabad-four-people-standing-on-road-died-landlord-also-among-deads","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना : भरभराकर गिरी बालकनी, सड़क पर खड़े चार लोगों की मौत, मृतकों में दुकानदार व मकान मालिक भी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना : भरभराकर गिरी बालकनी, सड़क पर खड़े चार लोगों की मौत, मृतकों में दुकानदार व मकान मालिक भी
Sat, 30 Apr 2022 09:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:17 AM IST
सार
घटना शुक्रवार शाम 7 बजे हुई। श्रीराम नगर में एक मकान की पहली मंजिल की बालकनी अचानक ढहकर तल मंजिल पर स्थित दुकानों के बाहर खड़े लोगों पर गिरी। पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
wall of a building in Yadadri collapsed
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के यादाद्री जिले के श्रीराम नगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक इमारत की पहली मंजिल की बालकनी अचानक भरभराकर गिर गई। उसकी चपेट में आने से नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मकान मालिक भी शामिल है।
विज्ञापन
यादाद्री के सहायक पुलिस आयुक्त के. नरसिम्हा रेड्डी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम 7 बजे हुई। श्रीराम नगर में एक मकान की पहली मंजिल की बालकनी अचानक ढहकर तल मंजिल पर स्थित दुकानों के बाहर खड़े लोगों पर गिरी। पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान कपड़ों की दुकान के मालिक सुंचु श्रीनिवास (40), ज्वेलर टी. श्रीनाथ (45), नौकरीपेशा एस. उपेंदर और भवन का मालिक जी. दशरथ गौड (75) के रूप में हुई। वहीं, मैकेनिक जी. गिरी घायल हुआ है। ये सभी लोग भवन के नीचे बनी दुकानों के बाहर सड़क पर खड़े थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व बचाव दल ने मलबे में दबे चार शवों को निकाला और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि मकान के नीचे दो दुकानें हैं।
घटना को लेकर पुलिस भांदवि की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने हादसे के प्रति दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।