{"_id":"5c07b7d3bdec22418d761ddf","slug":"telangana-assembly-elections-2018-campaign-ends-kcr-chandra-babu-naidu-congress-tdp-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में थमा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन इन बड़े नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में थमा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन इन बड़े नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Telangana elections
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार बुधवार को थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बड़ी पार्टियों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बुधवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी यहां बड़ी रैली की। घड़ी में पांच बजते ही प्रचार का पहिया थम गया। मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि नक्सल प्रभावी 13 विधानसभा क्षेत्रों 4 बजे जबकि बाकी राज्य में पांच बजे थमा। प्रचार थमने के बाद अब बैठकों और डोर-टू-डोर कैंपेन का दौर शुरू होगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को वोटर स्लिप पहुंचाना शुरू दिया है। इस वोटर स्लिप में मतदान केंद्र तक जाने का मार्ग भी बताया गया है।
आखिरी दिन हुआ जमकर प्रचार
महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राहुल गांधी और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने संयुक्त रूप से रैली की। इसके बाद दोनों नेता हैदराबाद के ताजबंजारा में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। इस रैली में गठबंधन के दूसरे नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रदेश में मतदान के लिए 32,574 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1821 उम्मीदवार इन चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नक्सल प्रभावित 13 सीटों पर सुबह सात से चार बजे तक जबकि बाकी 106 विधानसभा सीटों पर सात से पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर आएंगे।

Congress President Rahul Gandhi, Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu and other TDP-Congress alliance leaders at a rally in Kodad, Suryapet. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/1m8afzNgZI
— ANI (@ANI) December 5, 2018
विज्ञापन
इसके अलावा टीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में काजवेल में रैली की। जबकि ओवैसी बंधुओं की पुराने हैदराबाद में सभा हुई। भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तेलंगाना में चार रैलियों को संबोधित किया। सीएम योगी ने करीमनगर, भुपापल्ली, निर्मल जिले की मधोले और निजामाबाद के बोधन में मतदाताओं को संबोधित किया। उनका रोड शो भी हुआ जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।