फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana assembly election voting revanth reddy brother kondal reddy attacked by brs workers

Telangana: मतदान केंद्र पर भिड़े बीजेपी-बीआरएस कार्यकर्ता; रेवंत रेड्डी के भाई को बूथ जाने से रोका

Thu, 30 Nov 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 Nov 2023 01:45 PM IST
सार

कोंडल रेड्डी का कहना है कि बीआरएस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमले की कोशिश की। कोंडल रेड्डी ने भी पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन
telangana assembly election voting revanth reddy brother kondal reddy attacked by brs workers
कोंडल रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बीआरएस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के भाई कोंडल रेड्डी कामारेड्डी इलाके में विभिन्न बूथों का दौरा कर रहे हैं, जबकि वह उन बूथों के मतदाता भी नहीं हैं। बीआरएस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है। वहीं कोंडल रेड्डी का कहना है कि बीआरएस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमले की कोशिश की। कोंडल रेड्डी ने भी पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
कोंडल रेड्डी ने बताया कि 'मैं एक सामान्य एजेंट हूं और मैं बूथ गया था लेकिन बीआरएस कार्यकर्ताओं ने मुझे रोका और मुझ पर हमले का प्रयास किया गया। उनके (बीआरएस) वाहन पिछले 2-3 घंटे से मेरा पीछा कर रहे हैं और मुझे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कोंडल रेड्डी ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की है।' 
विज्ञापन

 

वहीं बीआरएस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 'कोंडल रेड्डी फर्जी पास के साथ घूम रहे हैं और रिटर्निंग अफसर से बात कर रहे हैं। उनके साथ 20 अन्य लोग हैं और वह विभिन्न पोलिंग बूथों पर जा चुके हैं लेकिन पुलिस उन्हें कुछ नहीं कह रही। वह गुंडागर्दी कर रहे हैं। उनके कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन 10 मिनट बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।'


जनगांव विधानसभा सीट पर भिड़े भाजपा और बीआरएस कार्यकर्ता
वहीं तेलंगाना की जनगांव विधानसभा सीट पर भाजपा और बीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिख रहा है। साथ ही उसने व्यक्ति का कॉलर भी पकड़ लिया लेकिन मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने हालात को किसी तरह से नियंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed