{"_id":"6534c7bc86f55d45a404e4f5","slug":"telangana-assembly-election-2023-bjp-list-released-bandi-sanjay-kumar-brs-news-and-updates-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए भाजपा की सूची जारी, लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए भाजपा की सूची जारी, लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान
Sun, 22 Oct 2023 03:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:07 PM IST
सार
भाजपा ने तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कर्नाटक भाजपा अंध्यक्ष संजय कुमार बंदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए भाजपा की सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सासंद बंदी संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के खिलाफ अपने विधायक इटाला राजेन्द्र को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत अपने तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। राजेन्द्र ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की पहले ही इच्छा जताई थी।
पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष व करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से, निजामाबाद के सांसद अरविंद धर्मापुरी को कोराटला विधानसभा क्षेत्र से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू राव को बोआथ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इटाला राजेंद्र सिंह को हुजुराबाद और गजवेल की दो सीटों से उतारा गया है। पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीवार बनाया है।
भाजपा ने अपने हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने के बाद उनकी गौशमहल सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। राजा सिंह को एक सोशल मीडिया मंच पर अपलोड किए गए वीडियो में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों के बाद पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
केसीआर आगामी चुनावों में दो क्षेत्रों - गजवेल और कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की सूची के अनुसार, के. वेंकट रमना रेड्डी कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे पार्टी ने जिन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमें डॉ. बोगा श्रावणी (जगतियाल), कंडूला संध्या रानी (रामागुंडम), बोडिगा शोभा (चोपाडांडी) और रानी रुद्रमा रेड्डी (सिरसिला) प्रमुख हैं।
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा।