{"_id":"5bf27724bdec2269c41f5aa7","slug":"telangana-assembly-election-2018-trs-chief-k-chandrasekhar-rao-performs-yajna-before-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: मतदान से पहले टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने किया यज्ञ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: मतदान से पहले टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने किया यज्ञ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
के. चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 से पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को सिद्दिपेट जिले में स्थित अपने फार्महाउस में एक यज्ञ किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राव ने इरावल्ली में अपने फार्महाउस में ‘राजा श्यामला यज्ञ‘, ‘चंडी यज्ञ’ और अन्य धार्मिक संस्कार किए। इसमें उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
इसमें कहा गया है कि ‘पूर्णाहुति’ सोमवार सुबह 11 के आसपास दी जाएगी जिसके बाद यज्ञ संपन्न होगा।
विज्ञप्ति के अनुसार, यज्ञ राज्य की समृद्धि, लोगों के कल्याण और विभिन्न विकास कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए किया गया। (इनपुट:भाषा)