{"_id":"5bea471bbdec22698671fd5e","slug":"telangana-assembly-election-2018-tdp-release-9-candidates-first-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: महागठबंधन में शामिल तेदेपा की नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: महागठबंधन में शामिल तेदेपा की नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने नौ प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। राज्य में सात दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
तेदेपा राज्य में ‘महागठबंधन’ का हिस्सा है और उसके 14 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है।
महागठबंधन में कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) शामिल हैं।
राज्य विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 119 है।
तेदेपा ने जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें नमा नागेश्वर राव (खम्मम विधानसभा क्षेत्र), रेवुरी प्रकाश रेड्डी (वारंगल पश्चिम), एस वेंकट वीरैया (सत्तुपल्ली), कोथाकोटा दयाकर रेड्डी (मकतल), एर्रा शेखर (महबूबनगर), टी वीरेंद्र गौड़ (उप्पल), भव्य आनंद प्रसाद (सेरिलिंगमपल्ली), मच्छा नागेश्वर राव (असवराओपेट) और मुजफ्फर अली खान (मालकपेट) शामिल है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की यह सूची सोमवार मध्यरात्रि में मीडिया में जारी की गई।
इससे पहले गठबंधन में उसकी सहयोगी कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
राज्य में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने सोमवार को ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। (इनपुट:भाषा)