{"_id":"5c064fe3bdec22418454ff70","slug":"telangana-assembly-election-2018-amit-shah-on-congress-manifesto-wrong-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: कांग्रेस के घोषणापत्र पर अमित शाह ने की गलतबयानी, पार्टी ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: कांग्रेस के घोषणापत्र पर अमित शाह ने की गलतबयानी, पार्टी ने की कार्रवाई की मांग
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
हर गुजरते दिन के साथ तेलंगाना में बयानों के तीर जमकर छोड़े जा रहे हैं। लेकिन कुछ बयान ऐसे भी हैं जिनमें से सच नदारद है। 2 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में उनकी जुबान से भी कुछ ऐसा निकल गया जिसका सच से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
अमित शाह ने अपने भाषण में कहा,
भाजपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बाकायदा इसे ट्वीट भी किया गया।
भाजपा के फेसबुक पेज पर भी ये वीडियो अपलोड किया गया है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
आज कपिल सिब्बल समेत कई कांग्रेसी नेता चुनाव आयोग पहुंचे और मामले की शिकायत की। उन्होंने आयोग से अमित शाह को इस बाबत नोटिस भेजने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि शाह के बयान से सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं।
जाहिर है, अमित शाह इस मामले में गलत निकल गए हैं। तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह ने अपने भाषण में कहा,
अमित शाह ने ये दावा तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के आमंगल में रैली में बोलते हुए किया।मित्रों, इन्होंने वादा किया है मस्जिद और चर्च की बिजली माफ करेंगे, मैं उनको पूछता हूं भैया मंदिर का क्या दोष है। मंदिरों की बिजली क्यों माफ नहीं करोगे, सिर्फ मस्जिद और चर्च की ही करोगे। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या मंदिरों ने कुछ गलत किया है?
विज्ञापन
भाजपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बाकायदा इसे ट्वीट भी किया गया।
Congress in its manifesto promised free electricity to Masjids and Churches but not for temples. Both TRS party and Congress are engaged in minority appeasement: Shri @AmitShah https://t.co/BjJykI3uIR #SaffronTelangana pic.twitter.com/T7ya5O3hZO
विज्ञापन विज्ञापन— BJP (@BJP4India) December 2, 2018
भाजपा के फेसबुक पेज पर भी ये वीडियो अपलोड किया गया है।
लेकिन सच क्या है?
सच दरअसल ये है कि कांग्रेस के घोषणापत्र के पेज नंबर 21 पर सभी धर्मस्थलों को मुफ्त बिजली का वादा किया गया है। इसमें पहला शब्द ही temple है, यानी मंदिर। उसके बाद मस्जिद, चर्च और दूसरे धार्मिक स्थलों का जिक्र है। इतना ही नहीं, 643 मंदिरों के पुजारियों और स्टाफ के लिए दुर्घटना बीमा का वादा भी किया गया है।कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
आज कपिल सिब्बल समेत कई कांग्रेसी नेता चुनाव आयोग पहुंचे और मामले की शिकायत की। उन्होंने आयोग से अमित शाह को इस बाबत नोटिस भेजने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि शाह के बयान से सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं।
Kapil Sibal, Congress after a meeting with EC: Especially in case of Telangana, we have demanded Election Commission (EC) to send a notice to Amit Shah for giving false statements in Telangana which may trigger communal violence there. pic.twitter.com/CHf9U1zSRU
— ANI (@ANI) December 4, 2018
जाहिर है, अमित शाह इस मामले में गलत निकल गए हैं। तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।