{"_id":"632ec74d85e722320b79a2ef","slug":"telangana-asaduddin-owaisi-wants-muslim-quota-hiked-from-8-to-12-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asaduddin Owaisi : ओवैसी बोले- मुसलमानों का आरक्षण बढ़ाकर 12 फीसदी करें, भाजपा-आरएसएस को बताया ड्रामेबाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Asaduddin Owaisi : ओवैसी बोले- मुसलमानों का आरक्षण बढ़ाकर 12 फीसदी करें, भाजपा-आरएसएस को बताया ड्रामेबाज
Sun, 25 Sep 2022 12:19 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:19 AM IST
सार
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना के मुसलमानों की आबादी और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना में मौजूदा 4 फीसदी आरक्षण अपर्याप्त है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि तेलंगाना सरकार को जी सुधीर आयोग के सुझाव के अनुसार पिछड़े मुस्लिम कोटा वर्तमान चार फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुसलमानों की आबादी और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना में मौजूदा 4 फीसदी आरक्षण अपर्याप्त है। आयोग ने पहले राज्य सरकार से आरक्षण को बढ़ाकर 12% करने या इसे न्यूनतम 9% रखने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
तेलंगाना सरकार ने बिल पास किया लेकिन पीएम मोदी ने कोई एक्शन नहीं लिया
ओवैसी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद हमने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और उन्होंने मुस्लिमों के आर्थिक, स्वास्थ्य और गरीबी के सिलसिले में कमेटी बनाया। कमेटी ने सभी जिलों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट दायर की। रिपोर्ट में कहा कि मुसलमानों को 9-12 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
तेलंगाना सरकार ने बाद में एक बिल पास किया जिसमें कहा गया कि मुसलमानों के लिए 12 फीसदी आरक्षण होना चाहिए। उस बिल को तेलंगाना में पास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को भेजा गया। उसके बाद उन्होंने कुछ एक्शन नहीं लिया। हमने सरकार से फिर इसे बढ़ाने की अपील की। राज्य सरकार को इस पर निर्णय लेना चाहिए और अनुच्छेद 15 और 16 की जो आवश्यकता है वो उससे पूरी होता है।
विज्ञापन
भाजपा-आरएसएस कर रहे नया ड्रामा : ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को अहमदाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस अब नया ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली के एक मदरसे में गए लेकिन असम में मदरसे तोड़े जा रहे हैं, यूपी में सर्वे हो रहा है। बीजेपी के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। वे केवल हिंदू-मुसलमानों को एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाएंगे।
गुजरात में तीन सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, उम्मीदवारों की घोषणा की
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार शाम को गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन सीटों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा शासित इस राज्य में इस साल दिसंबर तक चुनाव होने की उम्मीद है। ओवैसी ने यहां जुहापुरा इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए घोषणा करते हुए कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की राज्य इकाई के अध्यक्ष साबिर काबलीवाला अहमदाबाद के जमालपुर-खड़िया से चुनाव लड़ेंगे। कौशिका परमार अहमदाबाद की दानिलिमदा (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि वसीम कुरैशी सूरत-पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। जमालपुर-खड़िया और दानिलिमदा सीटें वर्तमान में कांग्रेस के पास हैं जबकि सूरत-पूर्व सत्तारूढ़ भाजपा के पास है। जमालपुर-खड़िया में लगभग 60 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।