{"_id":"5f703e47b26a461e385134fa","slug":"tejasvi-surya-urged-amit-shah-to-set-up-permanent-division-of-nia-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से मिलने के बाद बोले तेजस्वी सूर्या- 'बंगलूरू आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन गया है'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह से मिलने के बाद बोले तेजस्वी सूर्या- 'बंगलूरू आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन गया है'
Sun, 27 Sep 2020 01:00 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या-गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया कि वह बंगलूरू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक स्थायी विभाग की स्थापना करें, क्योंकि शहर आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'बंगलूरू आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन गया है, शहर में स्लीपर सेल का भंडाफोड़ और कई आतंकियों की गिरफ्तारी के जरिए ये बात साबित होती है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह जी से बंगलूरू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के स्थायी विभाग की स्थापना करने का आग्रह किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द स्थापित किया जाएगा।'
विज्ञापन
Bengaluru has become epicenter of terror activities, proven through many NIA arrests & busted sleeper cells in the city. I urged HM Amit Shah Ji to set up a permanent division of National Investigation Agency (NIA) there. He assured it will be set up soon: Tejasvi Surya, BJP MP. pic.twitter.com/iHWt6r2MyA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 27, 2020
सूर्या ने कहा, 11 अगस्त को बंगलूरू में हिंसा की घटना हुई थी, जहां पुलिस स्टेशनों पर हमला किया गया था। इसमें एनआईए की जांच में कुछ प्रमुख साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। यह पता चला है कि विरोध सहज नहीं था बल्कि एक साजिश थी।
उन्होंने कहा, बंगलूरू में कई आतंकी मॉड्यूल और स्लीपर सेल का भंडाफोड़ हुआ। मैंने गृह मंत्री से एनआईए का एक स्थायी विभाग स्थापित करने का आग्रह किया ताकि भारत विरोधी गतिविधियों को रोका जा सके और बंगलूरू को आतंकी गतिविधियों के इनक्यूबेटर के रूप में उपयोग होने से बचाया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि शनिवार शाम भाजपा में हुए फेरबदल के बाद, बंगलूरू दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई घोषित टीम में 29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई। इस तरह पार्टी में सूर्या का कद बढ़ा।
तेजस्वी सूर्या इससे पहले कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन में काम कर चुके हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तेजस्वी सूर्या को टिकट देकर चौंकाया था। उस वक्त बंगलूरू दक्षिण सीट से पार्टी के दिवंगत नेता अनंत कुमार की पत्नी टिकट की दावेदार थीं। हालांकि, सूर्या पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे और जीत हासिल कर संसद पहुंचे।