{"_id":"594fdf2d4f1c1b09178b496b","slug":"tejashwi-yadav-airs-complaints-about-ally-rahul-gandhi-boss-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर बोला हमला, इशारों में नीतीश कुमार को बता डाला अवसरवादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर बोला हमला, इशारों में नीतीश कुमार को बता डाला अवसरवादी
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Mon, 26 Jun 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी के दौरान तेजस्वी-नीतीश
- फोटो : Facebook
आरजेडी नेता बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपने 'दिल की बात' की है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एकजुटता पर सवाल खड़े करते हुए राहुल गांधी पर तो उंगली उठाई ही, साथ ही इशारों ही इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवसरवादी तक कह दिया।
नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा है कि हममे से अधिकांश दलों को यह सोचना होगा कि अवसरवादी व्यवहार या राजनीतिक जोड़तोड़ के साथ हम कुछ तात्कालिक लक्ष्य हासिल सकते हैं, सरकार बना या बिगाड़ सकते हैं लेकिन लोकोन्मुख राजनीती की चादर बड़ी होनी चाहिए।
लालू के विधायक का नीतीश पर तंज, कहा-'कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको ठगा नहीं'
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की 'पार्ट टाइम पॉलिटिक्स' पर भी उंगली उठाई, और कहा कि ये महसूस करना होगा कि राजनीति एक अंशकालिक उद्यम नहीं हो सकती। आप शाम में दो घंटे खेलें और बाकी समय विश्राम करें. इस तरह की राजनीती नहीं कर सकते और अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह लोकोन्मुख और प्रगतिशील तेवर वाली सामाजिक न्याय की राजनीती नहीं हो सकती
पढ़ें तेजस्वी की पूरी पोस्ट...
गौरतलब है कि देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर सभी पार्टियों में रस्साकस्सी चल रही है, तो कांग्रेस उपाध्यक्ष सबकुछ छोड़कर इटली जा चुके हैं। वो वहां अपनी नानी से मिलने गए हैं। वहीं, विपक्ष में होते हुए भी नीतीश कुमार एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को समर्थन दे चुके हैं। नीतीश कुमार के इस कदम को तेजस्वी यादव के पिता और आरजेडी के सर्वेसर्वा लालू प्रसाद यादव ऐतिहासिक भूल करार दे चुके हैं।