{"_id":"5878f6df4f1c1b577fbab45c","slug":"tej-bahadur-s-complaint-was-dismissed-by-the-home-office","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीएसएफ जवान तेज बहादुर की शिकायत को गृह मंत्रालय ने किया खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएसएफ जवान तेज बहादुर की शिकायत को गृह मंत्रालय ने किया खारिज
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव की खराब गुणवत्ता का खाना मिलने की शिकायत को खारिज कर दिया है। शुक्रवार को पीएमओ को भेजी रिपोर्ट में गृह मंत्रालय ने कहा है कि तेज बहादुर की शिकायत में कोई सच्चाई नहीं है। साथ ही यह भी कहा है कि खाने को लेकर जवानों में कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट में कहा है कि सीमा पर स्थित बीएसएफ चौकियों पर राशन की कोई कमी नहीं है। खाने की गुणवत्ता की नियमित जांच भी कराई जाती है। मालूम हो कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने एक वीडियो में सीमा पर चौकियों पर जवानों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को खराब बताया था। इस पर विवाद के बाद पीएमओ ने मामले की रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा चौकियों पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने कभी खाने को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। इसके अलावा बीएसएफ ने अपने जवानों को अच्छी गुणवत्ता का खाना मुहैया कराने के लिए नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
पीएमओ को बताया गया है कि गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों को निर्देश दिए हैं कि जवानों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निपटारे के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।