{"_id":"5ba2066d867a557f02567403","slug":"teenager-sexually-abused-outside-ganesh-pandal-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में गणेश पंडाल के बाहर किशोरी से बलात्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में गणेश पंडाल के बाहर किशोरी से बलात्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
sexually abuse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर में गणेश उत्सव के दौरान एक पंडाल में पूजा के लिये गयी किशोरी से 24 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पालघर पुलिस के प्रवक्ता हेमंत कुमार काटकर ने बताया कि घटना सोमवार रात हुई, जब 13 वर्षीय लड़की कई बच्चों के साथ दहानु इलाके के आगर गांव में बने एक गणेश पंडाल में गयी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी पंडाल का ठेकेदार है। वह लड़की को किसी बहाने बहला कर आयोजन स्थल के बाहर ले गया और वहां उसने कथित रूप से उससे बलात्कार किया और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
काटकर ने बताया कि लड़की ने बाद में घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया, जिन्होंने दहानु पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) एवं यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून की संबंद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(इनपुट-भाषा)