फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen hit by train while making Instagram reel near railway track in Telangana

VIDEO: रेलवे ट्रैक के पास इंस्टाग्राम रील बना रहा था किशोर, फिर जो हुआ वह दिल दहलाने वाला

Mon, 05 Sep 2022 08:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Sep 2022 08:41 AM IST
सार

युवक चलती ट्रेन को अपने बैकग्राउंड में लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन पूरी रफ्तार से आ रही एक ट्रेन उसे टक्कर मारती है और वह जमीन पर गिरने से पहले हवा में उछल जाता है।

विज्ञापन
Teen hit by train while making Instagram reel near railway track in Telangana
घायल छात्र - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले के काजीपेट में रेलवे ट्रैक के पास इंस्टाग्राम रील बनाते समय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, तेलंगाना के वाडेपल्ली के प्रथम वर्ष के छात्र अक्षय राज (17) के रूप में पहचाने जाने वाले किशोर को रेलवे ट्रैक के पास चलते हुए देखा जा सकता है। चलती ट्रेन को अपने बैकग्राउंड में लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन पूरी रफ्तार से आ रही एक ट्रेन उसे टक्कर मारती है और वह जमीन पर गिरने से पहले हवा में उछल जाता है। घटना के बाद एक रेलवे गार्ड ने उसे ट्रैक पर खून से लथपथ देखा, तो एम्बुलेंस सेवा को फोन किया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


यहां देखें दिल दहलाने वाला वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य शख्स फोन में रिकॉर्ड कर रहा था
इस पूरी घटना को एक अन्य शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अक्षय को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। रेलवे पुलिस ने बार-बार लोगों को आगाह किया है कि वे रेलवे पटरियों के पास न चलें क्योंकि इससे घातक दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed