फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen dies, one injured as electric pole falls on group during Janmashtami event in Gujarat

Accident In Janmashtami Event: गुजरात में जन्माष्टमी समारोह के दौरान बिजली का खंभा गिरा; किशोर की मौत, एक घायल

Sun, 17 Aug 2025 01:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Aug 2025 01:12 PM IST
विज्ञापन
Teen dies, one injured as electric pole falls on group during Janmashtami event in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के कच्छ जिले में जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव के दौरान लोगों के एक समूह पर बिजली का खंभा गिरने से एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वीडियो में कैद हुई इस घटना में शनिवार शाम को 'मटकी फोड़' (दही हांडी) कार्यक्रम देख रहे लोगों के एक समूह पर रस्सी से बंधा एक बिजली का खंभा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, कुछ लोगों ने रस्सी खींचने की कोशिश की थी, इस वजह से हादसा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रस्सी के दबाव में खंभा गिरने से जमीन पर खड़े दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भचाऊ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से एक की पहचान ईश्वर वरचंद (15) के रूप में हुई। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


'मटकी फोड़' या दही हांडी जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाला एक पारंपरिक खेल है, जो भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसमें दही या अन्य मिठाइयों से भरे मिट्टी के बर्तन को हवा में ऊंची रस्सी से बांधा जाता है। कार्यक्रम में हिसा लेने वाले प्रतिभागी (गोविंदा) उसे फोड़ने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed