फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tedx delhi's platform gave message to make alive society

TEDxDELHI : मंच से समाज को जीवंत बनाने का संदेश

Mon, 16 Apr 2018 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
tedx delhi's platform gave message to make alive society

रविवार दोपहर खचाखच भरे आईआईटी दिल्ली के डोगरा हॉल में हर कोई मोटिवेशनल स्पीकर्स को सुनने के लिए बेताब दिखा। टेडएक्स दिल्ली के इस कार्यक्रम में रविवार को करीब हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। जिनमें सबसे ज्यादा युवा थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले जब युवाओं से बातचीत की गई तो ज्यादातर ने कहा कि वे टेड एक्स को अब तक ऑनलाइन ही देखते आ रहे हैं। दुनियाभर में होने वाले कार्यक्रमों और मोटिवेशनल स्पीकर को वे यूट्यूब के जरिए सुनते हैं। लेकिन आज पहली बार उन्हें यहां पाकर बेहद खुशी हुई है।

विज्ञापन

       
आईआईटी दिल्ली के ही प्रथम वर्ष के छात्र अंकित राज बताते हैं कि पहली बार उनके रूममेट से उन्हें टेड एक्स के बारे में पता चला था। दिल्ली में उन्हीं के कैंपस में कार्यक्रम होने वाला है तो उन्होंने उसी वक्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया। वहीं छवि गौड़ ने बताया कि वे और उनका पूरा ग्रुप टेड एक्स का फैन है। इनके मोटिवेशनल स्पीकर वास्तव में जीने की नई कला को बताते हैं। छवि का कहना है कि आज उन्होंने जब नीसरा की स्पीच को सुना तो उनकी रूह ही कांप गई थी। चेहरे पर मास्क लगाकर आना और फिर उसे हटाना, वाकई देश भर के ट्रांसजेंडर्स के लिए हौसलाफजाई करने वाला है।      

विज्ञापन

रॉक म्यूजिक और कंटेंपरी डांस ने मोहा मन

tedx delhi's platform gave message to make alive society

कार्यक्रम के बीच में रॉक म्यूजिक और कंटेंपरी डांस ने भी युवाओं को खासा आकर्षित किया। जॉर्ड्न ने अपनी टीम अंकित और हर्षद के साथ मिलकर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। गिटार के साथ रॉक बैंक धुन ने जमकर तालियां बटोरीं। वहीं कार्यक्रम के आखिर में कंटेम्परी डांस ने वहां मौजूद हर किसी का मन मोह लिया। 

मुंह और पैर से निकल रही थीं धुनें

इस पूरे कार्यक्रम में युवाओं को एक और चीज दिलचस्प लगी और वह थी एंकर विनीथ की कलाकारी। अपने मुंह, हाथ और पैर से धुनें निकालने वाले इस शख्स ने दर्शक दीर्घा में मौजूद हर किसी को अपना कायल बना लिया। कार्यक्रम के बीच बीच में विनीथ ने अपनी इस कला को लोगों को सिखाने का प्रयास भी किया। विनीथ बताते हैं कि हम अक्सर कुछ शब्दों का इस्तेमाल जोर देकर करते हैं। बस उन्हीं शब्दों पर काम करके उन्होंने इस कलाकारी को अपना लिया।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed