फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Team of top scientists will keep an eye on Delhi pollution for 24 hours

शीर्ष वैज्ञानिकों की टीम 24 घंटे रखेगी दिल्ली के प्रदूषण पर नजर, नासा-इसरो की जानकारी का भी होगा इस्तेमाल

Thu, 08 Oct 2020 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Team of top scientists will keep an eye on Delhi pollution for 24 hours
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : PTI

देश के टॉप वैज्ञानिकों की एक टीम दिल्ली के प्रदूषण पर 24 घंटे निगाह रखेगी। दिल्ली सचिवालय में बने वॉर रूम के जरिए सभी प्रमुख प्रदूषणकारी तत्त्वों की रीयल टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी। नासा और इसरो से प्राप्त चित्रों के माध्यम से दिल्ली और आसपास के राज्यों में पराली जलाए जाने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी जिससे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


राजधानी के लोग कहीं भी प्रदूषण की जानकारी मिलने पर एक ऐप पर इसके बारे में शिकायत कर सकेंगे। शिकायत मिलते ही उसे दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। यह सब वॉर रूम में बैठी विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में किया जाएगा। विशेषज्ञों की टीम डीपीसीसी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ. मोहन जॉर्ज और डॉ बीएल चावला के नेतृत्व में काम करेगी।
विज्ञापन



दिल्ली सचिवालय के वार रूम में तीन विशेष स्क्रीन पैनल बनाए गए हैं। पहले स्क्रीन पैनल पर 40 रियल टाइम मॉनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। इस पैनल में प्रमुख प्रदूषणकारी तत्त्वों पीएम-2.5, पीएम-10, सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइ़ड और ओजोन गैसों की स्थिति की रीयल टाइम जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की 13 जगहों पर प्रदूषण के विभिन्न तत्त्वों की मॉनीटरिंग के पैनल लगाए गए हैं। इनसे प्राप्त जानकारी दूसरे पैनल के माध्यम से विशेषज्ञों की टीम को मिलती रहेगी। तीसरी स्क्रीन पर नासा और इसरो से प्राप्त रीयल टाइम चित्रों का मूल्यांकन किया जाता रहेगा। इससे पूरी दिल्ली में कहीं भी प्रदूषणकारी गतिविधियों के बढ़ने पर उसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाया जा सकेगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को 'युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध' अभियान के वॉर रूम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध हर नागरिक के सहयोग से ही संभव और सफल हो सकता है। यही कारण है कि वे सभी नागरिकों से प्रदूषण को कम करने में सहयोग की अपील करते हैं। 


उन्होंने कहा कि स्वयं प्रदूषणण न करने के साथ-साथ अगर कहीं प्रदूषण होता पाया जाता है तो लोग इसके बारे में शिकायत भी करें जिससे इस पर तुरंत काबू पाया जा सके और इसको रोकने के लिए कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से हम दिल्ली को एक साफ-स्वच्छ शहर बनाने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed