{"_id":"643c96af2b4aa015fe0c6dd3","slug":"teacher-recruitment-scam-trinamool-mla-mobile-recovered-from-pond-after-32-hours-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला : 32 घंटे बाद तृणमूल विधायक का मोबाइल बरामद, तालाब में फेंक दिए थे दोनों फोन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला : 32 घंटे बाद तृणमूल विधायक का मोबाइल बरामद, तालाब में फेंक दिए थे दोनों फोन
Mon, 17 Apr 2023 06:15 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Apr 2023 06:15 AM IST
सार
सीबीआई विधायक से लगातार पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने शुक्रवार दोपहर जीबनकृष्ण के घर पर छापा मारा था। तभी उसने अपने दोनों मोबाइल घर के बगल वाले तालाब में फेंक दिए थे
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई के आने की भनक पाने पर बरन्या से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबन कृष्ण साहा ने अपने दो मोबाइल तालाब में फेंक दिए थे। सीबीआई ने उनमें से एक मोबाइल 32 घंटों की तलाशी के बाद बरामद कर लिया है। लेकिन उनका दूसरा मोबाइल अभी तक नहीं मिला है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीबीआई विधायक से लगातार पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने शुक्रवार दोपहर जीबनकृष्ण के घर पर छापा मारा था। तभी उसने अपने दोनों मोबाइल घर के बगल वाले तालाब में फेंक दिए थे। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, मोबाइल को डाटा रिकवरी के लिए हैदराबाद स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आखिर मोबाइल में ऐसा क्या है कि उसे तालाब में फेंकने की जरूरत पड़ी, इस सवाल का जवाब जानने के लिए जांच एजेंसी के अधिकारी विधायक से लगातार पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अगर जांच एजेंसी इसका डाटा रिकवर कर पाई तो कई बड़े लोगों के नाम उसमें से निकल सकते हैं। इसलिए विधायक ने मोबाइल तालाब में फेंक दिए।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इस बात पर भी चर्चा चल रही है कि क्या कई घंटों बाद तालाब से मोबाइल निकालने के बाद मोबाइल डाटा को रिकवर करना संभव है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, मोबाइल को डाटा रिकवरी के लिए हैदराबाद स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक टीम को भेजा जाएगा। इस बीच, जीबन कृष्ण जो कि अभी भी घर के अंदर हंै, उनसे फिर पूछताछ होगी।