फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teacher asks permission from the President to commit suicide AAP accused for corruption, BJP says shameful

शिक्षक ने राष्ट्रपति से आत्महत्या की मांगी अनुमति, 'आप' ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा ने कहा - शर्मनाक

Sat, 19 Dec 2020 11:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher asks permission from the President to commit suicide AAP accused for corruption, BJP says shameful
aap and bjp

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक शिक्षक ने गत दिनों वेतन न मिलने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आत्महत्या करने की अनुमति मांगी थी। इस मामले में विवाद बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि नगर निगम अपने शिक्षकों-डॉक्टरों को वेतन नहीं दे पा रहा है, इसका कारण निगमों में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार है। इस पर भाजपा ने कहा है कि शिक्षक ने भावना में आकर इस तरह का ट्वीट कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। उन्होंने दूसरों से भी इस ट्वीट को शेयर न करने का अनुरोध किया था। ऐसे में आम आदमी पार्टी का इस मामले पर राजनीति करना उचित नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि शिक्षक ने भावनाओं मेें बहकर इस तरह का ट्वीट कर दिया था। लेकिन बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ था कि उन्हें इस तरह का ट्वीट नहीं करना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ अपना ट्वीट हटाया बल्कि एक अन्य ट्वीट कर दूसरे लोगों से भी उस ट्वीट को रिट्वीट न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि जब शिक्षक ने स्वयं अपना ट्वीट हटा दिया था, तो इसके बाद उस मामले पर राजनीति करना उचित नहीं है। इस तरह के मामलों में व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी को लोगों की भावनाओं पर राजनीति करने की बजाय निगमों का फंड जारी करना चाहिए जिससे सभी कर्मचारियों का वेतन दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



13 हजार करोड़ रुपये का कोर्ट में जिक्र नहीं : आप
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार से 13 हजार करोड़ रुपये का बकाया होने की बात कह रही है। लेकिन कोर्ट में चल रहे दो मामलों में पार्टी ने इसका कोई जिक्र भी नहीं किया है। भाजपा ने आप के इस पर कड़ा रुख अपनाया है।


पार्टी ने कहा है कि दिल्ली सरकार पर निगमों के 13 हजार करोड़ रुपये के बकाए की बात जमीनी धरातल पर आधारित है और केस में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। लेकिन इसके बाद भी आम आदमी पार्टी इससे इनकार कर रही है, जो सफेद झूठ है। पार्टी ने कहा है कि इस बकाए को पाने के लिए उसकी लड़ाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed