{"_id":"5737aedb4f1c1b3301919895","slug":"tdp-councillor-misbehave-with-women-in-air-india-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीपी पार्षद ने विमान में की महिला से बदसलूकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टीडीपी पार्षद ने विमान में की महिला से बदसलूकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 May 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : file photo
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के पार्षद पर एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पार्षद ने दिल्ली से हैदराबाद जाने के समय यह हरकत की।
विज्ञापन
पीड़ित महिला द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। 35 वर्षीय इस महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठी थी, जिसमें पार्षद उम्मादी वेंकटेश्वर राव उनके बाजू वाली सीट पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि राव ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे छूने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने इस मामले को फ्लाइट क्रू के संज्ञान में लाया, जिसके बाद पार्षद की सीट बदल दी गई। पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन