{"_id":"5bb1613d867a554f1545bdf7","slug":"tdb-says-only-real-women-devotees-expected-to-visit-sabarimala-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केवल ‘महिला एक्टिविस्ट’ ही मंदिर जाएंगी : टीडीबी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केवल ‘महिला एक्टिविस्ट’ ही मंदिर जाएंगी : टीडीबी
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने कहा है कि पहाड़ी पर स्थित सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए भगवान अयप्पा की ‘सच्ची महिला श्रद्धालुओं’ के आने की संभावना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केवल ‘महिला एक्टिविस्ट’ ही मंदिर जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के इस मंदिर में जाने पर लगी पाबंदी को असांविधानिक बताते हुए 28 सितंबर को हटा दिया था।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात के बाद पद्मकुमार ने बताया कि शीर्ष अदालत के आदेश के अनुरूप श्रद्धालुओं को जंगल स्थित इस मंदिर में और सुविधाएं देने के लिए टीडीबी केंद्र सरकार से 100 एकड़ जमीन की मांग करेगा।
विज्ञापन
इस तीर्थ स्थल का प्रबंधन मौजूदा हालात में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए पुनर्विचार याचिका दायर करने पर भी विचार कर रहा है। कांग्रेस ने भी अपने पहले के फैसले से यूटर्न लेते हुए टीडीबी से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को कहा।
विज्ञापन
कोर्ट के फैसले पर नाखुशी जताते हुए पद्मकुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर विचार करते हुए केवल सांविधानिक, मौलिक और लैंगिक मुद्दों को ही ध्यान में रखा। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के कठिन भौगोलिक और खास परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना चाहिए था।
पिछले वार्षिक तीर्थ के मौसम में 14 जनवरी को मंदिर में दर्शन के लिए साढ़े पांच लाख श्रद्धालु आए थे। उस खास दिन अप्रत्याशित भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को लगातार 17 घंटे से ज्यादा कतार में खड़े रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि क्या यह महिलाओं के लिए संभव है कि वह कई किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद उस भीड़भाड़ भरे माहौल में खड़ी हो सकती हैं।