फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tax recovery resumed on private vehicles on state highways in Rajasthan

राजस्थान में राज्यमार्गों पर निजी वाहनों से टैक्स की वसूली फिर शुरू

Sat, 02 Nov 2019 03:43 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 02 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Tax recovery resumed on private vehicles on state highways in Rajasthan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गहलोत सरकार के फैसले के बाद राजस्थान में राज्यमार्गों (स्टेट हाइवे) पर निजी वाहनों से टोल टैक्स की वसूली एक बार फिर शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसे लेकर एक अधिसूचना जारी कर इसकी सूचना दी। अधिसूचना जारी होने के बाद गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि से राज्य के सभी राज्यमार्गों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स की वसूली फिर शुरू हो गई।

विज्ञापन


पिछली भाजपा सरकार ने पिछले साल अप्रैल माह में ही राज्यमार्गों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स माफ करने का फैसला किया था, हालांकि वाणिज्यिक वाहनों पर टोल टैक्स वसूला जा रहा था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सड़कों की मरम्मत और रखरखाव लागत का हवाला देते हुए इसे फिर से लागू कर दिया है। 
विज्ञापन


गहलोत सरकार का कहना है कि राज्यमार्गों पर निजी वाहनों को टोल शुल्क में छूट देने का फैसला पहले की सरकार के बिना सोचे-समझे व जल्दबाजी में लिया था। इससे प्रदेश में सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के काम प्रभावित हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने एक बयान में कहा है कि सड़कों पर टोल लगाने का उद्देश्य सड़कों का सुदृढ़ीकरण और इसके बाद रखरखाव करना है। पूर्ववर्ती सरकार ने 1 अप्रैल 2018 से राज्य में निजी वाहनों को 55 राज्यमार्गों पर लगने वाले टोल शुल्क से छूट प्रदान की थी। इसके चलते साल 2017-18 के अनुसार 172 करोड़ रुपये के टोल शुल्क का नुकसान हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed