{"_id":"5a5bac544f1c1b6e268b464e","slug":"tax-free-gratuity-of-rs-20-lakh-will-soon-become-reality","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख रुपये की कर मुक्त ग्रेच्युटी जल्द बनेगी हकीकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
20 लाख रुपये की कर मुक्त ग्रेच्युटी जल्द बनेगी हकीकत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बजट सत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी संशोधन बिल 2017 पारित किया जा सकता है। ऐसा होने के बाद औपचारिक (संगठित) क्षेत्र के कर्मचारी 20 लाख रुपये की कर मुक्त ग्रेच्युटी के हकदार होंगे। अभी इस क्षेत्र के कर्मचारियों को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद नौकरी छोड़ने पर 10 लाख रुपये की कर मुक्त ग्रेच्युटी मिलती है।
सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को 20 लाख की कर मुक्त ग्रेच्युटी दिलाना चाहती है। पिछले महीने संसद के शीत सत्र के दौरान लोकसभा में बिल को पेश किया गया था। बिल के एक बार संसद से पारित हो जाने के बाद कर मुक्त ग्रेच्युटी की मात्रा तय करने के लिए इसे फिर से संसद में पेश करने की जरूरत नहीं होगी।
पढ़ें- जल्द मिलेगा प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को सरकारी नौकरी का यह लाभ
विज्ञापन
यह बिल सरकार को मातृत्व अवकाश की अवधि और ग्रेच्युटी को नोटिफाई करने की अनुमति देता है। इसका फायदा केंद्रीय कर्मचारी उठा सकते हैं। पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट 1972 फैक्टरी, खनन, ऑयलफील्ड, प्लांटेशन, पोर्ट, रेलवे कंपनी, दुकान या अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देने का हक देता है।