फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tauktae cyclone,indian navy rescues 620 out of 695 stranded in Arabian Sea

सागर में त्रासदी: नौसेना ने अरब सागर में फंसे 695 में से 620 को बचाया, 22 की मौत 53 अब भी लापता

Thu, 20 May 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 02:23 AM IST
सार

  • पी 305 में सवार 22 के शव व 125 जीवित लोगों को लेकर आईएनएस कोच्चि मुंबई पहुंचा
  • पीएम ने ताउते से मरने वालों के परिवारों को दो दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया।

विज्ञापन
tauktae cyclone,indian navy rescues 620 out of 695 stranded in Arabian Sea
चक्रवाती तूफान - फोटो : PTI

विस्तार

चक्रवाती तूफान ताउते के कारण अरब सागर में फंसे तीन बार्ज और एक ऑयल रिग के 695 लोगों में से नौसेना व तटरक्षकों ने 620 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

विज्ञापन


वहीं, ओएनएजीसी के बार्ज पी305 में सवार 22 लोगों की मौत हो गई और 53 लोग अब भी लापता हैं। नौसेना ने बुधवार को बताया कि बार्ज एसएस-3 पर सवार 196 और ऑयल रिग सागर भूषण के 101 लोग भी सुरक्षित हैं। इसके अलावा बार्ज जीएएल कंस्ट्रक्टर से 137 लोगों को मंगलवार को ही निकाल लिया गया था। पीएम मोदी ने भी बुधवार को बचाव कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन


नौसेना प्रवक्ता मेहुल कर्णिक ने अमर उजाला को बताया कि बुधवार को जंगी बेड़ा आईएनएस कोच्चि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए मुंबई से 175 किलोमीटर दूर बार्ज पी-305 गहरे समुद्र में डूबे 186 लोगों को लेकर मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा। साथ ही, 22 शव भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पहले बताया गया था कि पी305 में कुल 273 कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि ओएनजीसी ने बाद में स्पट किया कि बार्ज पर कुल 261 कर्मचारी थे। इसके अलावा बार्ज एसएस-3 पर मौजूद 196 और एक अन्य ऑयल रिंग सागर भूषण पर में फंसे 101 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

नौसेना और तटरक्षकों ने बार्ज जीएएल कंस्ट्रक्टर में फंसे 137 कर्मचारियों को मंगलवार ही पालघर के सातपाटी पोस्ट के पास से बचाया था। तटरक्षक कुछ लोगों को दमन ले गए थे जबकि कुछ को आईएनएस सिकरा ले जाया गया था।

उन्होंने कहा, पिछले चार दशकों में यह सबसे चुनौतीपूर्ण बचाव ऑपरेशन है। नौसेना के आईएनएस तेग, बेतवा, बियास, पी81 हेलिकॉप्टर और अन्य खोजी हेलिकॉप्टर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। हालांकि इन्हें बचा पाने की आस अब धुंधला गई है। उधर, ताउते से महाराष्ट्र में 18 लोगों की मौत हुई है।

27 को बंगाल व ओडिशा में टकरा सकता है एक और तूफान
ताउते की तबाही थमी ही थी कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एक और तूफान का अंदेशा जताया है। मंत्रालय के सचिव एम राजीवन नेे बुधवार को कहा, बंगाल की खाड़ी से 23 मई को एक और तूफान उठने के हालात बन रहे हैं और यह 27 मई को पूर्वी तट पर बंगाल व ओडिशा से टकरा सकता है। हालांकि यह ताउते जितना विनाशकारी नहीं होगा।

गुजरात को मोदी ने दिए 1000 करोड़
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ताउते तूफान से हुई तबाही से राहत के लिए गुजरात को 1000 करोड़ रुपये की तत्काल मदद देने की घोषणा की है। इसके अलावा पीएम ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दमन दीव और दादरा-नागर हवेली में ताउते से मरने वालों के परिवारों को दो दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया।

वहीं अन्य प्रभावित राज्यों के लिए तत्काल आर्थिक मदद का एलान केंद्र सरकार उनके द्वारा नुकसान का आकलन साझा करने के बाद करेगी।

पीएम मोदी ने गुजरात व दीव के प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में सीएम रूपाणी व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मोदी का विमान दोपहर 12 बजे भावनगर पहुंचा और वहां से हेलिकॉप्टर से उन्होंने गिर सोमनाथ, भावनगर, अमरेली व दीव का दौरा किया। सीएम रूपाणी उनके साथ रहे।


मोदी ने बाद में ट्वीट किया, आपदा के इस मौके पर अपनों को खोने वाले सभी के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मुसीबत के इन पलों में केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों के निरंतर संपर्क में है और बचाव व राहत कार्य में पूरा सहयोग दे रही है। गुजरात में नुकसान का जायजा लेने के लिए एक अंतर मंत्रालयी टीम बहुत जल्द प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर गुजरात को और आर्थिक मदद दी जाएगी।

गुजरात में ताउते से 45 की जान गई
ताउते तूफान ने गुजरात में भारी तबाही मचाई और बुधवार तक 12 जिलों में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक नुकसान सौराष्ट्र क्षेत्र में हुआ। इसके अमरेली जिले में 15 मौतें हुईं। इसके अलावा भावनगर और गिर सोमनाथ में आठ-आठ लोगों की जान गई। पांच अहमदाबाद, दो खेड़ा और आनंद, वडोदरा, सूरत, वलसाड, राजकोट, नवसारी और पंचमहल जिले में एक एक व्यक्ति की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed