फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taucate and Yas: 10 thousand crore rupees were spent, but 24 lakh people were saved, PM intervened: 10 thousand crore rupees were spent, but 24 lakh people were saved, PM intervened

तौकते और यास का 'गुस्सा': 10 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए, मगर बचा लिए 24 लाख लोग, पीएम ने किया था दखल

Sun, 25 Jul 2021 07:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Jul 2021 07:16 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने समय रहते संबंधित राज्यों को इन चक्रवाती तूफानों के खतरे से आगाह कर दिया था। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा था।

 

विज्ञापन
Taucate and Yas: 10 thousand crore rupees were spent, but 24 lakh people were saved, PM intervened: 10 thousand crore rupees were spent, but 24 lakh people were saved, PM intervened
तौकते तूफान - फोटो : PTI

विस्तार

बीते माहों में आए चक्रवाती तूफान 'तौकते और यास' ने देश के कुछ राज्यों में अपना 'गुस्सा' दिखाया था। हालांकि इसका अंदाजा केंद्र सरकार को पहले से हो गया था। समय रहते प्रभावित राज्यों को सचेत कर दिया गया। इसके बावजूद 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने दिन रात एक कर 24 लाख लोगों को बचा लिया। बचाव कार्यों के लिए पीएम मोदी ने खुद दखल दिया था। 

विज्ञापन


चक्रवाती तूफान 'तौकते' से गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल तथा संघ शासित दादरा एवं नगर हवेली और दमण दीव प्रभावित हुए थे। जबकि चक्रवात 'यास' ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हिस्सों को प्रभावित किया था। 'तौकते और यास' की चपेट में आने से 106 लोगों की मौत हुई थी। साढ़े चार लाख से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा। मछली पकड़ने वाली 6500 नाव और 41164 जाल पानी में बह गए। 
विज्ञापन


पीएम ने किया था प्रभावित राज्यों का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान प्रभावित गुजरात का 19 मई को और ओडिशा और पश्चिम बंगाल का 28 मई को दौरा किया था। तूफान ने 367622.38 हेक्टेयर में लगी फसलों को भी तबाह कर दिया था। इसके लिए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 'पीएमएफबीवाई' के तहत मुआवजा देने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ की 184 टीमें तैनात की गई थीं
तौकते का मुकाबला करने के लिए एनडीआरएफ की 71 टीमें (गुजरात 43, महाराष्ट्र 4, गोवा 1, केरल 9, कर्नाटक 3, तमिलनाडु 5, राजस्थान 2, दमन एवं दीव 3 और दादरा एवं नगर हवेली 1) तैनात की गई थी। इसी तरह 'यास' के मामले में एनडीआरएफ की 113 टीमें (ओडिशा 52, पश्चिम बंगाल 46, झारखंड 8, आंध्रप्रदेश 3, तमिलनाडु 3 और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में एक) तैनात की गई। 

राज्यों को दी गई 2000 करोड़ की सहायता
पीएम की घोषणा के तहत एनडीआरएफ से गुजरात को 1000 करोड़ रुपये, ओडिशा को 500 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 300 करोड़ रुपये और झारखंड को 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता जारी की गई। इसके अलावा केंद्र ने वर्ष 2021 22 के लिए एसडीआरएफ में 8873.60 करोड़ रुपये केंद्रीय अंश की प्रथम किस्त के रूप में जारी किए थे। 

किस राज्य में बचाए गए कितने व्यक्ति  
चक्रवात 'तौकते'      बचाए गए व्यक्ति 

गुजरात              238548
महाराष्ट्र              13435 
दीव                 405 
केरल                83 

चक्रवात 'यास'     बचाए गए व्यक्ति 
ओडिशा            703058 
पश्चिम बंगाल        1504506             
झारखंड            17165 

तूफान से विनाश को लेकर 13 सांसदों ने पूछा सवाल 
मानसून सत्र के दौरान 20 जुलाई को 13 लोकसभा सांसदों डॉ. सुभाष रामराव भामरे, सय्यद इम्तियाज जलील, सु.थिरुनवुक्करासर, असदुद्दीन ओवैसी, एस. ज्ञानतिरावियम, सुप्रिया सदानंद सुले, नितेश गंगा देव, अमोल रामसिंह कोल्हे, डीएनवी सेंथिलकुमार एस, कुलदीप राय शर्मा, विजय कुमार उर्फ विजय वसंत, बी. मणिक्कम टैगोर और सुनील दत्तात्रेय तटकरे ने तूफान से हुए विनाश को लेकर सवाल पूछा था। 


मंत्री नित्यानंद राय ने दिया यह जवाब
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जवाब में बताया कि गोवा, केरल और झारखंड सरकारों से वित्तीय सहायता के लिए ज्ञापन या मांग प्राप्त नहीं हुई है। महाराष्ट्र ने 92.37 करोड़ रुपये, कर्नाटक ने 10.89 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल ने 4522 करोड़ रुपये, गुजरात ने 9836.01 करोड़ रुपये और दादरा एवं नगर हवेली व दमन दीव ने 56.53 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी थी। केंद्र सरकार ने इस बाबत अंतर मंत्रालयीन केंद्रीय टीमें गठित कर दी थी। इन टीमों ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दमण एवं दीव के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed