{"_id":"62347c8ef7da9b2ef73e8c41","slug":"tata-tea-premium-organizes-two-day-metaverse-holi-party-know-how-to-participate-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Metaverse Holi: टाटा टी प्रीमियम लाया है मेटावर्स होली पार्टी, ऑनलाइन हो सकते हैं शामिल, पढ़िए पूरी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Metaverse Holi: टाटा टी प्रीमियम लाया है मेटावर्स होली पार्टी, ऑनलाइन हो सकते हैं शामिल, पढ़िए पूरी जानकारी
Fri, 18 Mar 2022 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Mar 2022 06:05 PM IST
सार
रोमांच का रंग भरेगी टाटा टी प्रीमियम की मेटावर्स होली पार्टी , दो दिन चलेगा अनोखा रंगोत्सव, ऑनलाइन हो सकेंगे शामिल
विज्ञापन
TATA Tea Metaverse Holi Party
- फोटो : TATA Tea Premium
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा टी प्रीमियम ने इस बार रंगों के त्योहार होली को और भी रोमांचक बना दिया है। शुक्रवार और शनिवार को आयोजित हो रही दुनिया की पहली मेटावर्स होली पार्टी उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए रंगों से सराबोर होना चाहते हैं।
विज्ञापन
दो दिन तक चलने वाले इस अनोखे रंगोत्सव में आप डीजे, रेन डांस, फन गेम्स और आतिशबाजी तक आनंद ऑनलाइन उठा सकते हैं।
'देश की चाय' की टैगलाइन से बिकने वाली टाटा टी प्रीमियम और युग मेटावर्स की ओर से आयोजित इस अनोखी मेटावर्स पार्टी में आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर शामिल हो सकते हैं। मेटावर्स होली पार्टी में एक एप के जरिए शामिल हो सकते हैं जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन