फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata Steel World 25K: Record number of people will run with national and international runners in kolkata

Tata Steel World 25K: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों के साथ दौड़ेंगे रिकॉर्ड लोग, रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

Thu, 12 Dec 2024 09:51 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 12 Dec 2024 09:51 PM IST
सार

Tata Steel World 25K: कोलकाता में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में लोग दौड़ेंगे। दरअसल, टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के में रेड रोड पर स्टार्टिंग ब्लॉक्स पर 20 हजार से अधिक लोग एकत्र होंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और भारतीय शीर्ष एथलीट शामिल होंगे। वहीं प्रशासन की तरफ से रेस को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। 

विज्ञापन
Tata Steel World 25K: Record number of people will run with national and international runners in kolkata
टाटा स्टील वर्ल्ड 25K के आयोजकों की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के कोलकाता में रविवार को रिकॉर्ड लोग दौड़ेंगे। रेड रोड पर स्टार्टिंग ब्लॉक्स पर 20 हजार से अधिक लोग एकत्र होंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और भारतीय शीर्ष एथलीट शामिल होंगे। आयोजकों ने रेस के लिए व्यवस्थाओं का खुलासा किया, जो कि दुनिया की पहली 'वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25के रेस' है।
विज्ञापन


रेस में 20 हजार से अधिक लोग दौड़ेंगे, पिछले वर्ष से बढ़ी संख्या
टाटा स्टील वर्ल्ड 25K का यह नौवां संस्करण है, जिसमें 20,537 लोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों के साथ दौड़ेंगे, जो अब तक का सबसे अधिक है। यह संख्या 2023 में17,557 थी। संख्याओं में यह वृद्धि शहर और पूर्वी भारत में दौड़ने के प्रति बढ़ती हुई रुचि को दर्शाती है। कुल प्रतिभागियों में से 60 प्रतिशत से अधिक 10 किमी या 25 किमी दौड़ेंगे। पहले कुछ संस्करणों में 10 किमी और 25 किमी वर्ग के धावकों की कुल संख्या 40 प्रतिशत से भी कम होती थी।आयोजकों ने कहा कि अब अधिक से अधिक लोग गंभीर दौड़ में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल, बंगाल से बाहर के 6,978 धावक रेस में भाग लेंगे, जो पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक हैं। यह बढ़ती संख्या बताती है कि किस तरह से रेस प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। आयोजकों ने बताया कि 10K ओपन वर्ग, जिसमें पुलिस कप भी शामिल है, में 7,950 धावक होंगे, 25K (जिसमें एलीट धावक और विजय दिवस समारोह के लिए दौड़ रहे सेना के जवान भी शामिल हैं) में 4,765 धावक होंगे, 4.5 किमी आनंद रन में 5,475 पंजीकरण हैं, सीनियर सिटीज़न्स रन में 1,957 धावक होंगे और चैंपियन्स विद डिसेबिलिटी में 390 धावक होंगे। इस वर्ष सभी वर्गों में अधिक पंजीकरण हुआ है।

कब और कहां से शुरू होगी दौड़?
10K ओपन और पुलिस कप रेस सुबह 5:30 बजे शुरू होगी। 25K एलीट रेस 6:30 बजे शुरू होगी, इसके बाद 25K आम रेस और विजय दिवस रेस 6:32 बजे शुरू होगी। सीनियर सिटीज़न्स रन और चैंपियन्स विद डिसेबिलिटी 8:20 बजे शुरू होंगे और आनंद रन 8:50 बजे शुरू होगा।

यह रहेगा दौड़ का रूट
रेस रेड रोड से शुरू होकर और यहीं समाप्त होगी। रेस का मार्ग कोलकाता के कुछ प्रसिद्ध स्थलों के पास से गुजरता है। मार्ग में किड्डरपोर रोड, हैस्टिंग्स क्रॉसिंग, रानी रश्मोनी एवेन्यू, मेयो रोड, चौरींगही रोड (जेएल नेहरू रोड), पार्क स्ट्रीट, पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग, सैयद अमीर अली एवेन्यू, अशुतोष चौधरी एवेन्यू, गरियाहाट फ्लाईओवर, गोलपार्क, साउथर्न एवेन्यू, एसपी मुखर्जी रोड, एक्साइड क्रॉसिंग, एजेसी बोस रोड, हैस्टिंग्स क्रॉसिंग, किड्डरपोर रोड, लवर्स लेन, हॉस्पिटल रोड, क्वीन्सवे, कासुरिना एवेन्यू और किड्डरपोर रोड शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि रेस के दिन सड़क पर वाहनों के लिए प्रतिबंधों की जानकारी इवेंट की तारीख के से पहले दी जाएगी।

विज्ञापन

चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था
रेस के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। रेंजर्स ग्राउंड पर विशाल होल्डिंग एरिया है। रेस के मार्ग पर आठ मेडिकल स्टेशन बनाए गए हैं। चौदह एंबुलेंस और दस मेडिकल कर्मी बाइक पर मौजूद रहेंगे।

चैरिटी से जुटाए इस वर्ष 24 लाख
आयोजकों ने बताया कि अब तक इस संस्करण ने ₹24.9 लाख चैरिटी के लिए जुटाए हैं। इस संस्करण के लिए फंडरेज़िंग 3 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। कुल मिलाकर, 30 एनजीओ, व्यक्तिगत फंडरेजर, आठ कॉर्पोरेट्स और हजारों दानकर्ताओं ने मिलकर यह राशि जुटाई है। पिछले साल चैरिटी के लिए जुटाई गई कुल राशि लगभग ₹19 लाख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed