फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata Sky launches broadband internet service, 12 cities will gain profit

टाटा स्काई ने शुरू की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा, 12 शहर उठा सकेंगे लाभ

Mon, 20 Aug 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky launches broadband internet service, 12 cities will gain profit

रिलायंस जियो गिगाफाइबर के प्रमुख टाटा स्काई ने पूरे भारत में 12 शहरों में अपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं शुरू की हैं। जिन शहरों में सर्विस शुरू की गई है उनमें नई दिल्ली सहित गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, ठाणे, पुणे, अहमदाबाद, मीरा भायंदर, भोपाल, चेन्नई औप बेंगलुरू शामिल हैं। 

विज्ञापन


टाटा स्काई ब्रॉडबैंड प्लान की वैलिडिटी एक महीने, तीन महीने, छ: महीने और एक साल तक होगी। टैरिफ की शुरूआत 999 रू से शुरू होगी जिसमें अनलिमिटेड डेटा 5 एमबी प्रति सेकंड के हिसाब से दिया जाएगा, प्राप्त डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 1 एमबी प्रति सेकंड डेटा मिलेगा। 
विज्ञापन


जहां तक इंटरनेट की गति का सवाल है, ग्राहक 5 एमबीपीएस, 10 एमबीपीएस, 30 एमबीपीएस और 50 एमबीपीएस डेटा गति के प्लान का चयन कर सकते हैं। योजनाएं असीमित और कैप्ड डेटा के बीच विभाजित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा स्काई ब्रॉडबैंड एक महीने की योजना

5 एमबीपीएस, 10 एमबीपीएस, 30 एमबीपीएस, 50 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस की डेटा गति के साथ एक महीने की योजना, 999 रुपये, 1,150 रुपये, 1,500 रुपये, 1,800 रुपये और 2,500 रुपये में दी जाएगी। सभी योजनाएं असीमित डेटा प्रदान करती हैं। सब्सक्राइबर्स को 1,200 इंस्टॉलेशन चार्ज का भुगतान करना होगा और उन्हें मुफ्त में वाई-फाई राउटर मिलेगा। 60 जीबी सीमा और 125 जीबी की सीमा के साथ, 999 रुपये और 1,250 रुपये की दो योजनाएं दी जाएंगी।

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड तीन महीने की योजना

5 एमबीपीएस, 10 एमबीपीएस, 30 एमबीपीएस, 50 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस की डेटा गति के साथ तीन महीने की योजना, 2,997 रुपये, 3,450 रुपये, 4,500 रुपये, 5,400 रुपये और 7,500 रुपये में दी जाएगी। सभी योजनाएं असीमित डेटा प्रदान करती हैं। सब्सक्राइबर्स को 1200 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा और उन्हें मुफ्त में वाई-फाई राउटर मिलेगा। 60 जीबी सीमा और 125 जीबी की सीमा के साथ, 2,997 रुपये और 3,750 रुपये की दो योजनाएं दी जाएंगी।


टाटा स्काई ब्रॉडबैंड 12 महीने की योजना

5 एमबीपीएस, 10 एमबीपीएस, 30 एमबीपीएस, 50 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस की डेटा गति के साथ तीन महीने की योजना, 11, 9 88 रुपये, 13,800 रुपये, 18,000 रुपये, 21,600 रुपये और 30,000 रुपये में मिलेगी। सभी योजनाएं असीमित डेटा प्रदान करती हैं। सब्सक्राइबर्स को 1200 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा और उन्हें मुफ्त में वाईफाई राउटर मिलेगा। उपयोगकर्ता को अतिरिक्त तीन महीने भी मुफ्त मिलेंगे। 60 जीबी सीमा और 125 जीबी की सीमा के साथ क्रमश, 11,988 रुपये और 15,000 रुपये की दो योजनाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed