{"_id":"5b6fdddf42c7921bab7d4f9e","slug":"tarun-gogoi-claims-for-nrc-concept-said-bjp-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी पर तरुण गोगोई ने ठोका अपना दावा, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआरसी पर तरुण गोगोई ने ठोका अपना दावा, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने दावा किया है कि एनआरसी को अद्यतन करने की पहल उन्होंने ही थी लेकिन भाजपा इसके ठीक तरह से संभालने में विफल रही जिसके कारण एक दोषपूर्ण मसौदा प्रकाशित किया गया जिसमें 40 लाख से अधिक लोगों का नाम छूट गया।
विज्ञापन
असम के तीन बार मुख्यमंत्री रहने वाले गोगोई ने आरोप लगाया कि घुसपैठ की समस्या हल करने में भाजपा की दिलचस्पी नहीं है बल्कि अगले लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों में एक चुनावी एजेंडा के रूप में इसका इस्तेमाल करने का है।
विज्ञापन
तरुण गोगोई ने प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘भाजपा ने विदेशियों के मुद्दे पर हमेशा सांप्रदायिक आधार पर राजनीति की है और समस्या सुलझाने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले हमेशा घुसपैठ का मुद्दा उठाया जाता है और एक बार फिर यह अगले चुनाव में उठाया जाएगा। भाजपा इसे सुलझाना नहीं चाहती है क्योंकि यह उनके द्वारा प्रस्तुत नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 से स्पष्ट है जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक विदेशियों को इसमें लाने का है।
2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहने वाले गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विदेशियों को बाहर नहीं करना चाहते हैं बल्कि वह और लोगों को लाने में दिलचस्पी रखते हैं। भाजपा इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है और यही उसका गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) भी चाहता है।’’
उन्होंने कहा कि एक सही और अद्यतन एनआरसी की महत्ता से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि भविष्य में विदेशी के रूप में पहचान किए जाने वाले व्यक्तियों को राज्यविहीन या दूसरे दर्जे का नागरिक घोषित कर दिया जाएगा जिन्हें भूमि का अधिकार देने से इनकार कर दिया जाएगा और उनके लिए कराधान का दर बहुत अधिक हो जाएगी।