Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Targeted homes theft network spanned three states two arrested with jewellery worth lakhs in Gujarat

दिनदहाड़े घरों को बनाते थे निशाना: तीन राज्यों में फैला था चोरी का नेटवर्क; लाखों के गहनों के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 11:11 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, अहमदाबाद।
आईएएनएस, अहमदाबाद। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 25 Nov 2026 11:11 PM IST
सार

गुजरात के वापी में दिनदहाड़े घर से 1.65 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली निवासी दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए हुई। इनमें से एक आरोपी अरमान सोनी के खिलाफ कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में चोरी व सेंधमारी के 30 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Targeted homes theft network spanned three states two arrested with jewellery worth lakhs in Gujarat
गिरफ्तार चोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के वापी में दिनदहाड़े घर में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने वापी के नूतन नगर स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट के एक फ्लैट को निशाना बनाकर 1 लाख 65 हजार 900 रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अरमान उर्फ अमन सोनी (35) और संजीव कुमार उर्फ जॉनी (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 4 फरवरी को आयुष अस्पताल के पास स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चोरी की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने लोहे के औजार से मुख्य दरवाजे की ग्रिल की कुंडी तोड़ी और घर में घुस गए। इसके बाद लोहे और लकड़ी की अलमारी तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


अलमारी तोड़कर समेट ले गए लाखों के गहने
चोरों ने घर से सोने की तीन चेन, एक ब्रेसलेट, सोने की बालियों के दो जोड़े, एक सोने का सिक्का और चांदी की चार जोड़ी पायल चुराई थीं। पुलिस के अनुसार, चोरी हुए गहनों की कुल कीमत 1,65,900 रुपये है। मामले में वापी टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 305(ए) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) और वापी टाउन पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच में चोरी के समय घटनास्थल के पास दो संदिग्धों की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने फुटेज, तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर दोनों की पहचान की। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी कर्नाटक के मंगलौर में एक अन्य चोरी के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके बाद वलसाड एलसीबी और वापी पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर वापी चोरी मामले में गिरफ्तार कर लिया।


ये भी पढ़ें: पुणे में कानून का डर खत्म?: कोर्ट के बाहर गोलीबारी, सुप्रिया सुले बोलीं- अपराध रोकने के लिए सरकार के साथ

अरमान पर तीन राज्यों में दर्ज हैं 30 केस
पुलिस के मुताबिक, अरमान सोनी के खिलाफ कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में कुल 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 2017 से 2024 के बीच घरों में सेंधमारी और चोरी की कई वारदातें शामिल हैं। इनका संबंध बेंगलुरु, मुंबई और आसपास के इलाकों के साथ दिल्ली से भी है। वहीं, दूसरे आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ इस साल मंगलौर नॉर्थ पुलिस स्टेशन में चोरी का एक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े मामलों की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed