तरणजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में नए भारतीय राजदूत, हर्षवर्धन श्रृंगला का लेंगे स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं। तरणजीत सिंह संधू अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। बता दें कि हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
बता दें कि तरणजीत सिंह संधू श्रीलंका में तैनाती से पहले वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख भी रहे हैं। उन्होंने सितंबर 2011 से जुलाई 2013 तक फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में भी काम किया है।
संधू ने विदेश मंत्रालय में मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र) के रूप में और बाद में संयुक्त सचिव (प्रशासन) के रूप में मानव संसाधन विभाग में काम किया है। इसके अलावा वे जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काम कर चुके हैं।
High Commissioner of India to Sri Lanka, Taranjit Singh Sandhu (in pic) will take charge as India's Ambassador to the US. He will succeed Harsh Vardhan Shringla, who will take charge as the Foreign Secretary. pic.twitter.com/Wk89CMh7Zt
— ANI (@ANI) January 15, 2020