फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tarang Shakti 2024 Air Force Chiefs of France Germany and Spain fly in Tejas LCA fighter aircraft

Tarang Shakti: भारतीय वायुसेना ने दिखाई तेजस की ताकत, फ्रांस-स्पेन और जर्मनी के वायुसेना प्रमुखों ने भरी उड़ान

Tue, 13 Aug 2024 07:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुलूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुलूर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 13 Aug 2024 07:18 PM IST
सार

भारत के पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ के दौरान भारतीय वायुसेना ने अपने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एलसीए की ताकत दिखाई। जर्मनी, स्पेन और फ्रांस के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस एलसीए लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। 

विज्ञापन
Tarang Shakti 2024 Air Force Chiefs of France Germany and Spain fly in Tejas LCA fighter aircraft
तरंग शक्ति 2024 में जर्मनी और स्पेन के वायुसेना प्रमुख - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

तमिलनाडु के सुलूर में भारत के पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ का आयोजन किया जा रहा है। पिछले सप्ताह सात अगस्त को इस हवाई अभ्यास की शुरुआत हुई थी। अब फ्रांस, स्पेन और जर्मनी के वायुसेना प्रमुखों ने भारतीय वायु सेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस में उड़ान भरी। 

विज्ञापन


तेजस में फ्रांस के वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
फ्रांस की वायुसेना और स्पेस फोर्स स्टाफ के प्रमुख जनरल स्टीफन मिल ने भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस में उड़ान भरी। 

विज्ञापन

 

स्पेन की वायुसेना प्रमुख भी हुए तेजस में सवार 
तरंग शक्ति 2024 के दौरान स्पेन की वायुसेना के प्रमुख जनरल फ्रांसिस्को बार्को कार्बो ने भी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान एलसीए तेजस में उड़ान भरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी के वायुसेना प्रमुख ने भी भरी उड़ान
इसके अलावा जर्मनी की वायुसेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इंगो गेरहार्ट्ज ने भी एलसीए तेजस में उड़ान भरी। 

तरंग शक्ति 2024 में शामिल हुए इतने देश
ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर सहित 10 देश अपने लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में शामिल हुए। दो चरणों में आयोजित होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य भारत की रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करना है। इसके अलावा इस अभ्यास भाग लेने वाली सेनाओं को एक-दूसरे के साथ काम करने का मंच प्रदान किया गया है। ‘तरंग शक्ति 2024’ का पहला चरण 14 अगस्त तक चलेगा। दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगा। 

स्वदेशी लड़ाकू विमानों और उपकरणों का प्रदर्शन
इस अभ्यास में भारत ने अपने स्वदेशी लड़ाकू विमानों और उपकरणों का प्रदर्शन किया। भारत के तेजस, राफेल, मिराज 2000, जगुआर, मिग 29 और अन्य लड़ाकू विमान इस हवाई अभ्यास में शामिल हुए। अभ्यास के दौरान उड़ान और जमीनी प्रशिक्षण, रक्षा प्रदर्शनी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed