फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tantrik Naval Chavda arrested for conspiring to murder businessman in Ahmedabad turns out to be serial killer

सीरियल किलर निकला तांत्रिक चावड़ा: पानी में सोडियम नाइट्राइट मिलाकर करता था वारदात; हिरासत में हुई मौत

Sun, 08 Dec 2024 06:36 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 08 Dec 2024 06:36 PM IST
सार

पानी में सोडियम नाइट्राइट मिलाकर हत्या को अंजाम देने वाले तांत्रिक नवल सिंह चावड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई। एक कारोबारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने 12 हत्यायें करने की बात कबूल की थी। 

विज्ञापन
Tantrik Naval Chavda arrested for conspiring to murder businessman in Ahmedabad turns out to be serial killer
तांत्रिक से पूछताछ में खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में एक कारोबारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तांत्रिक नवल सिंह चावड़ा (42) सीरियल किलर निकला। पुलिस पूछताछ में उसने पानी में सोडियम नाइट्राइट मिलाकर 12 लोगों की हत्या का जुर्म कबूला है। हालांकि, रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई, वह अहमदाबाद पुलिस की हिरासत में था। सोडियम नाइट्राइट को धीमा जहर कहा जाता है। यह सेवन के 15 से 20 मिनट बाद असर करता है।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि सरखेज पुलिस ने 3 दिसंबर की रात करीब एक बजे चावड़ा को उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह अपराध करने जा रहा था। उसके टैक्सी कारोबार के साझेदार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। तांत्रिक क्रियाओं और मानव बलि के मामले में उसकी संलिप्तता की जांच के लिए चावड़ा 10 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर था। उन्होंने बताया, रविवार सुबह करीब 10 बजे चावड़ा बीमार पड़ गया और उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 12 हत्याएं कबूल कीं और सभी मौतें सोडियम नाइट्राइट के सेवन के कारण हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में सोडियम नाइट्राइट मिलाकर करता था वारदात
डीसीपी शिवम वर्मा ने बताया कि चावड़ा से पूछताछ में पता चला कि तंत्र क्रिया के दौरान वह पानी में सोडियम नाइट्राइट घोल कर लोगों को पिला देता था। ऐसा कर उनसे 12 हत्याओं का अपराध स्वीकारा था, जिसमें अहमदाबाद में एक व्यक्ति की हत्या, सुरेंद्रनगर में अपने परिवार के तीन सदस्यों सहित छह हत्याएं, राजकोट में तीन और वांकानेर (मोरबी जिला) और अंजार (कच्छ जिला) में एक-एक व्यक्ति की हत्या शामिल है।

विज्ञापन

मां और दादी को भी नहीं बख्शा
वर्मा ने बताया कि अहमदाबाद का हत्याकांड 2021 में हुआ था और पोस्टमार्टम में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई थी। जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी ने करीब 14 साल पहले अपनी दादी और एक साल पहले अपनी मां और चाचा की भी इसी तरह जहर देकर हत्या की थी। अधिकारी ने बताया कि जहर के कारण उसके कई शिकार दिल के दौरे से मर गए, जबकि कुछ अन्य पीड़ितों की मौत की प्रकृति जांच का विषय है।

चमत्कार के बहाने का करता था आकर्षित
अधिकारी ने बताया कि चावड़ा खुद को 'भुवजी' कहता था और दावा करता था कि उसके पास जादू और चमत्कार करने की शक्ति है। इसी चक्कर में लोग उसके पास जाते थे। चावड़ा का उसके गृहनगर सुरेंद्रनगर के वधवान में एक आश्रम भी था, जहां वह काला जादू करता था। वह अपने पीड़ितों की संपत्ति बढ़ाने या उनकी समस्याओं को हल करने की पेशकश करता था। पुलिस ने चावड़ा के वाहन से अनुष्ठान में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और सफेद पाउडर सहित कई सबूत बरामद किए हैं। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed