फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tanishq showroom issued a apology letter outside its gate in gandhinagar in gujarat

गुजरात : पुलिस ने कहा- गांधीधाम में तनिष्क शोरूम पर हमले की बात गलत

Wed, 14 Oct 2020 03:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 14 Oct 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
tanishq showroom issued a apology letter outside its gate in gandhinagar in gujarat
तनिष्क विज्ञापन - फोटो : social media

गुजरात के गांधीधाम शहर में तनिष्क के एक शोरूम ने अपने गेट पर हाथ से लिखा एक माफीनामा चिपकाया है, जिसमें कंपनी के विवादास्पद विज्ञापन के लिए शोरूम ने हिंदू समुदाय के लोगों से माफी मांगी है। गुजराती भाषा में इस हस्तलिखित माफीनामे में टीवी विज्ञापन की आलोचना भी की गई है।

विज्ञापन


वहीं शोरूम के प्रबंधक और स्थानीय पुलिस ने मीडिया में आई इन रिपोर्टों को खारिज किया कि तनिष्क के प्रचार से नाराज कुछ लोगों ने शोरूम पर हमला किया था। कच्छ-पूर्व के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने कहा कि ऐसा कोई हमला नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले माफीनामे में लिखा गया है कि तनिष्क के शर्मनाक विज्ञापन के लिए हम कच्छ के हिंदू समुदाय के लोगों से माफी मांगते हैं। पुलिस ने बताया माफीनामा शोरूम के दरवाजे पर 12 अक्तूबर को चिपकाया गया था। अब इसे हटा लिया गया है। माफीनामे की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तनिष्क ने अपने आभूषण के विज्ञापन में दिखाया था कि एक मुस्लिम परिवार अपनी बहू की गोद भराई की तैयारियां कर रहा है, बहू हिंदू है। इस विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हुआ जिसे देखते हुए कंपनी ने विज्ञापन वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed