फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu tvk chief vijay karur rally stampede reactions pm modi and many leaders

Karur Stampede Reactions: करूर भगदड़ पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, घायलों के ठीक होने की कामना की

Sat, 27 Sep 2025 09:38 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 27 Sep 2025 09:38 PM IST
सार

तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। अस्पतालों में अफरातफरी मच गई। पीएम मोदी ने घटना पर गहरा शोक जताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। जानिए करूर की भगदड़ पर किसने क्या कहा?

विज्ञापन
tamilnadu tvk chief vijay karur rally stampede reactions pm modi and many leaders
पीएम मोदी ने जताया शोक। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में हुई भगदड़ जैसी स्थिति ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे। पीएम ने घायलों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की। 
विज्ञापन
हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
करूर में टीवीके की रैली के दौरान मची भगदड़ और लोगों की मौत को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।  उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद हृदयविदारक है। सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
 

हादसे पर बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। शाह ने एक्स पर कहा कि इस दुखद घटना ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति मिले। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 
 
राष्ट्रपति ने जताई संवेदना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु के करूर जिले में हुई भगदड़ जैसी घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदना है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। करूर रैली में भारी भीड़ के कारण कई लोग घायल हुए और स्थानीय अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।



भगदड़ पर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने भी जताया दुख
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष नैनार नागेंथरन ने करूर में हुई राजनीतिक रैली में भगदड़ के दौरान 30 से अधिक लोगों की मौत की खबर को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अस्पताल पहुंचकर प्रभावितों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही करूर जिला अध्यक्ष को तुरंत आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।





ये भी पढ़ें- विजय की रैली में भगदड़, अस्पतालों में अफरा-तफरी; CM स्टालिन ने मदद के दिए निर्देश

करूर में बेकाबू हुई भीड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की रैली में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग पहुंचे थे। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दो बच्चों समेत दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। करूर के सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायलों को भर्ती कराया गया। प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया। जिला प्रशासन ने बताया कि कई मरीजों की हालत गंभीर है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- AIADMK नेता पलानीस्वामी का दावा- भगदड़ में 29 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

सीएम स्टालिन ने जताई चिंता
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम और अन्य मंत्रियों को करूर भेजा है ताकि हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालात बिगड़ते देख विजय को भी अपना भाषण रोकना पड़ा। उन्होंने मंच से पुलिस से मदद की अपील की। इस दौरान वे खुद कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें बांटते दिखे, लेकिन भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता गया। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed