फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu Family of four arrives Mandapam calling themselves Sri Lankan 'refugee probe underway

Tamilnadu: आर्थिक संकट के बीच तमिलनाडु पहुंचा श्रीलंका का परिवार, खुद को बताया शरणार्थी, जांच जारी

Sat, 13 Aug 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 10:28 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, ये सभी चार लोग एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान जयामालिनी, पार्थुजान, हमसिगान और पादुशिखा के रूप में हुई है। ये सभी श्रीलंका के त्रिकोनामलई के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
tamilnadu Family of four arrives Mandapam calling themselves Sri Lankan 'refugee probe underway
तमिलनाडु पहुंचा श्रीलंकाई परिवार, शरण मांगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की आजादी के बाद से सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लोग अब आस-पास के देशों में शरण ले रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को एक चार सदस्यों वाला परिवार तमिलनाडु के मंडपम पहुंचा। इस परिवार ने दावा किया कि वे श्रीलंकाई शरणार्थी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एक ही परिवार के सदस्य सभी लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी चार लोग एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान जयामालिनी (50 वर्षीय), पार्थुजान (26 वर्षीय), हमसिगान (22 वर्षीय) और पादुशिखा (19 वर्षीय) के रूप में हुई है। ये सभी श्रीलंका के त्रिकोनामलई के रहने वाले हैं। परिवार नौका के जरिए सुबह चार बजे रामेश्वरम तट पर पहुंचा था। 
विज्ञापन


क्यू ब्रांच पुलिस का दावा- 2006 से मंडपम में रह रहा परिवार
वहीं क्यू ब्रांच पुलिस (सीआईडी की शाखा) के मुताबिक, ये परिवार 2006 से 2019 तक मंडपम में रहा है। यहां से वे सीधे सिक्योरिटी ग्रुप पुलिस स्टेशन गए और बताया कि शरणार्थी के रूप में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका से आने वालों से हो रही पूछताछ
क्यू ब्रांच पुलिस के मुताबिक, श्रीलंका से अबतक 134 लोग आ चुके हैं। सेंट्रल स्टेट इंटेलीजेंस, क्यू डिविजन पुलिस और तटीय सिक्योरिटी ग्रुप पुलिस यहां आने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। 

इससे पहले बुधवार तमिलनाडु के तटीय जिले नागपट्टिनम से एक नाव में यात्रा कर रहे नौ मछुआरों को श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुसपैठ करने और मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 


श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को बचाया
इसी महीने की शुरुआत में श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को बचाया, जिनकी नाव तकनीकी खराबी के कारण बहकर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में चली गई थी और वे वहां फंस गए थे। तमिलनाडु के रामेश्वरम के रहने वाले ये मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। रामेश्वरम फिशिंग हार्बर से करीब 532 नावें समुद्र के लिए रवाना हुईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed